सार
Dream Astrology: हर आदमी सोते समय सपने जरूर देखता है। इन सपनों का हमारे जीवन से कहीं न कहीं कोई संबंध जरूर होता है। स्वप्न ज्योतिष में सपनों और उनसे मिलने वाले फलों के के बारे में विस्तार से बताया गया है।
Sapne Aour Unke Arth: सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से काफी अलग है। इसमें वह सब कुछ देख सकते हैं जो वास्तविक दुनिया में होता ही नहीं है जैसे- मुर्दे से बात करना, हमारे मृत पूर्वजों का जीवित दिखाई देना आदि। इस प्रकार के सपने हमें भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सूचित करते हैं। लेकिन हम इन सपनों से मिलने वाले फलों के बारे में नहीं जानते। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार जानिए ऐसे ही कुछ सपनों से जुड़े शकुन-अपशकुन…
1. स्वप्न ज्योतिष की मानें तो यदि किसी व्यक्ति को सपने में मरा हुए इंसान पुकारता हुआ दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उसकी मुसीबतें बढ़ने वाली है और निकट भविष्य में उसे कई प्रकार के दु:ख भी भोगने पड़ सकते हैं।
2. सपने में यदि कोई मुर्दे से बात करे तो ऐसे व्यक्ति की सभी इच्छाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं और काम में तरक्की के योग बनते हैं।
3. जिसे सपने में ताबूत में मुर्दा रखा दिखाई दे तो उसके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
4. सपने में जिसे शमशान दिखाई दे तो उसके व्यापार में वृद्धि होने के योग बनते हैं।
5. जो व्यक्ति सपने में स्वयं की शवयात्रा देखे उसकी उम्र बढ़ जाती है। लेकिन यदि कोई रोगी ऐसा सपना देखे तो शीघ्र ही उसकी मौत होने की संभावना बढ़ जाती है।
6. सपने में जिसे अपनी पत्नी का शव दिखाई दे तो वह व्यक्ति अनेक रोगों से पीडि़त होता है।
7. यदि सपने में किसी की शवयात्रा दिखाई दे तो उसके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है और संतान सुख भी कम ही मिलता है।
8. सपने में जो व्यक्ति जहर खाकर मर जाए तो वह रोगी हो जाता है तथा अनेक दु:खों को भोगता है।
9. सपने में भूत-प्रेत दिखाई दे तो अपने पार्टनर से धोखा मिलता है।
10. सपने में यदि भूत-प्रेत पीछा करे तो ऐसे वयक्ति किसी कानूनी मामले में फंस सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।