Chandra Grahan September 2025 Kab Hai: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके नियम जैसे सूतक आदि मान्य होंगे। ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
Beliefs related to Chandra Grahan: हर साल 1 या 2 बार चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो ये सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। ग्रहण से जुड़ी कईं मान्यताएं भी हैं जैसे ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सीधे ग्रहण के संपर्क में आना चाहिए, ऐसा होने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए क्या है इस मान्यता के पीछे छिपे का कारण…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर, कब होगा चंद्र ग्रहण? जानें सही डेट और सूतक का समय
गर्भवती महिलाएं ग्रहण में क्यों न निकले घर से बाहर?
गरुड़ पुराण में ग्रहण से जुड़ी अनेक बातें बताई गई हैं। उसके अनुसार, जब ग्रहण शुरू होता है तो दुष्ट आत्माएं यमलोक से निकलकर धरती पर आ जाती हैं जो लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। यदि कोई गर्भवती महिला सीधे ग्रहण के संपर्क में आती है तो ये दुष्ट आत्माएं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी मान्यता के चलते हमारे विद्वानों ने ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं के घर से बाहर निकलने को अशुभ माना है।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में क्यों नहीं निकलना चाहिए?
ग्रहण से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य बताते हैं कि जब ग्रहण शुरू होता है तो इससे कईं हानिकारक किरणें निकलती हैं, जो इससे सीधे संपर्क में आने वाले लोगों पर निगेटिव असर डालती है। ऐसे में यदि कोई गर्भवती महिला घर से बाहर निकलती है यानी सीधे ग्रहण के संपर्क में आती है तो उस महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु को ये किरणें नुकसान पहुंचा सकती है। इन किरणों का असर गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास पर भी हो सकता है।
7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण की डिटेल
7 सितंबर, रविवार को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1:27 तक रहेगा। इसका सूतक काल दोपहर 12:57 मिनिट से शुरू होगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई देगा। जहां-जहां ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी धार्मिक मान्यता रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।