Lunar eclipse 2025: इस बार 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से निकट भविष्य में अशुभ फल मिलने की संभावना रहती है।
Chandra Grahan Mai Kya Kare Kya Nahi: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो हर साल 1 या 2 बार होती है। चंद्र ग्रहण कुछ देशों में दिखाई देता है और कुछ में नहीं। ये स्थिति चंद्र, सूर्य और पृथ्वी की स्थिति पर निर्भर करती है कि चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा और कहां नहीं। साल 2025 का दूसरा चंद्रमा जो 7 सितंबर को होगा, ये भारत सहित अन्य कईं देशों में दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण से जुड़ी अनेक धार्मिक मान्यताएं हैं। बहुत से काम चंद्र ग्रहण के दौरान करने की मनाही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण का समय और इस दौरान क्या करें-क्या नहीं…
ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2025 से जुड़े 10 सवाल, जिनके जवाब सभी जानना चाहते हैं
7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा?
7 सितंबर, रविवार को चन्द्र ग्रहण का आरंभ रात 09 बजकर 58 मिनिट से होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजे और समाप्ति मध्य रात्रि 01 बजकर 26 मिनिट पर होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 03 घण्टे 28 मिनट की रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर इसके समय में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: सूतक से पहले खाने-पीने की चीजों में क्यों रखते हैं तुलसी?
चंद्र ग्रहण के दौरान कौन-से काम न करें?
1. चंद्र ग्रहण के दौरान न तो खाना पकाएं और न हीं खाएं। बच्चे, बुजुर्ग और रोगी के लिए ये नियम बाध्य नहीं है।
2. जब चंद्र ग्रहण हो रहा हो तो उस समय गर्भवती महिला भूलकर भी घर से बाहर न निकलें। मान्यता है कि इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर हो सकता है।
3. गर्भवती महिला ग्रहण के दौरान धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची और सुई आदि का उपयोग भी न करें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से अशुभ फल मिलते हैं।
4. चंद्र ग्रहण में भगवान की पूजा की भी मनाही है। भगवान की मूर्ति का स्पर्श भी न करें।
5. ग्रहण के दौरान शयन करना यानी सोना भी मना है। स्त्री संग तो भूलकर भी न करें।
चंद्र ग्रहण के दौरान कौन-से काम कर सकते हैं?
1. चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के नाम का जाप कर सकते हैं और भजन कीर्तन भी।
2. ग्रहण में ब्रह्मचर्य का पालन विशेष रूप से करना चाहिए।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान सात्विक विचार ही मन में होना चाहिए।
4. चंद्र ग्रहण में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
5. ग्रहण में यदि कोई महामृत्युजंय मंत्र का जाप करे तो वह इसके अशुभ फल से बच सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
