MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chandra Grahan 2023: किन लोगों पर होगा चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव, कैसे बच सकते हैं अनहोनी से?

Chandra Grahan 2023: किन लोगों पर होगा चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव, कैसे बच सकते हैं अनहोनी से?

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में कहीं भी किसी भी रूप में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका कोई भी महत्व यहां मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण पश्चिमी देशों में दिखाई देगा।

 

Manish Meharele | Updated : May 01 2023, 04:57 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Getty

जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी खास बातें...

चंद्र व सूर्य ग्रहण सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं। साल में 3-4 बार ग्रहण होना आम बात है। इनमें से कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देते हैं और कुछ नहीं। ( Kab Hoga Chandra Grahan) इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई न देने से यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा और न ही सूतक आदि नियम मान्य होंगे। राशियों पर इसका प्रभाव जरूर माना जाएगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

25
इन लोगों को रहना होगा संभलकर (Chandra Grahan Ashubh Prabhav)
Image Credit : Getty

इन लोगों को रहना होगा संभलकर (Chandra Grahan Ashubh Prabhav)

5 मई को होने वाला ग्रहण तुला राशि में होगा, इस दिन चंद्रमा और केतु इसी राशि में रहेंगे, जिसके चलते ग्रहण होगा। इसलिए इस ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव तुला राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण योग है, उन पर ही इसका निगेटिव प्रभाव होगा। इन लोगों के चंद्र ग्रहण के दौरान संभलकर रहना होगा, नहीं तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

35
कैसे बचे चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? (Chandra Grahan 2023 Upay)
Image Credit : Getty

कैसे बचे चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? (Chandra Grahan 2023 Upay)

तुला राशि वाले लोग और जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण योग है, वे चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर न निकले और चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करे। संभव हो तो चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान भी करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। या फिर किसी किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह भी ले सकते हैं।

45
लगातार तीसरे साल एक ही तिथि पर होगा चंद्र ग्रहण
Image Credit : Getty

लगातार तीसरे साल एक ही तिथि पर होगा चंद्र ग्रहण

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होगा। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसा पहली नहीं है जब वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, पिछले 2 सालों से इसी तिथि पर चंद्र ग्रहण हो रहा है। साल 2021 में 26 मई को और 2022 में 16 मई को भी वैशाख मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना था।

55
पूर्णिमा पर ही चंद्र ग्रहण क्यों?
Image Credit : Getty

पूर्णिमा पर ही चंद्र ग्रहण क्यों?

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर ही होता है, इसके पीछे खगोलीय कारण है। खगोलविदों के अनुसार, पृथ्वी की कक्षा पर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री तक झुकी रहती है, इस कारण चंद्रमा कभी पृथ्वी की छाया से ऊपर तो कभी नीचे से निकलता है। जिस समय पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा पर पड़ती है, उसी समय ग्रहण होता है। ऐसा संयोग पूर्णिमा पर ही बनता है।


ये भी पढ़ें-

Vaishakh Purnima 2023: कब है वैशाख पूर्णिमा, इस बार क्यों खास है ये तिथि, इस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा?

Chandra Grahan 2023: मई 2023 में कब होगा चंद्रग्रहण? जानें हर खास बात


Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, जानें किस दिन होगा ये दुर्लभ संयोग?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories