सार
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथों में महिलाओं की अनेक खुबियों के बारें लिखा है। चाणक्य के महिलाओं के कुछ ऐसे गुण लिखे हैं, जिससे वह महिला अपने घर को स्वर्ग के समान बना देती हैं।
Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उन्होंने लाइफ मैनेजमेंट से जुडे़ अने ग्रंथों की रचना की। नीति शास्त्र भी इनमें से एक है। इसे चाणक्य नीति भी कहा जाता है। इस ग्रंथ में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के 3 ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जो यदि किसी महिला में हो तो वह अपने पति के लिए लकी चार्म यानी किस्मत चमकाने वाली साबित होती है और ये अपने घर को भी स्वर्ग के जैसा बना देती हैं। जानें महिलाओं के इन 3 गुणों के बारे में…
किन लोगों पर बनी रहती हैं देवी लक्ष्मी की कृपा? जानें आचार्य चाणक्य से
सभी का भला चाहने वाली
जो महिला अपने घर के हर सदस्य का मां बनकर ख्याल रखती है और सभी का भला चाहती हैं, ऐसी महिलाएं अपने घर की चहेती बनकर रहती हैं और उनकी किस्मत से पति को बहुत फायदा मिलता है। ऐसे गुण वाली महिला जहां भी जाती हैं वहां सबकी चहेती बन जाती हैं। हालांकि बहुत कम महिलाओं में ये गुण देखने को मिलता है।
सभी से मीठा बोलने वाली
अक्सर महिलाएं गुस्से में आकर या छोटी-छोटी बातों पर क्लेश करने लगती है, उनकी ये आदत ही घर में दरिद्रता का मुख्य कारण होती हैं। इसके विपरीत यदि कोई महिला हमेशा मीठा बोलती हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से नहीं लगाती, उनके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और ऐसे ही घर में देवी लक्ष्मी का निवास भी होता है।
साफ-सफाई से रहने वाली
बहुत सी महिलाएं आलस्य के कारण घर के काम करने में कतराती हैं, जिसके कारण घर में मकड़ी के जाले व अन्य गंदगी जमा हो जाती है। जो महिलाएं समय-समय पर घर की साफ-सफाई करती हैं और स्वयं भी स्वच्छता से रहती हैं, ऐसी महिलाओं पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए खुशकिस्मत साबित होती हैं।
ये भी पढ़ें-
लव मैरिज को लेकर क्या बोलें प्रेमानंद महाराज? जानें उनके दिल की बात
किन 5 लोगों की भूलकर भी न करें मदद? वरना हो सकते हैं बदनाम
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।