सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसी 5 जगहों के बारे में बताया है जहां रहने वाले लोग कभी अमीर नहीं बनते। वे अपना पूरा जीवन गरीबी में ही गुजार देते हैं। अगर आप भी ऐसी जगह पर रहते हैं तो तुरंत छोड़ दें।

 

आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल से एक साधारण युवक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाया। उनकी बताई हुई नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत काम की है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसे स्थानों के बारे में बताया है जहां रहने वाले हमेशा गरीब ही रहते हैं। जानें कौन-सी हैं ये 5 जगहें…

कौन-से 4 काम भूलकर भी न छोड़ें अधूरे? वरना बाद में पड़ेगा पछताना

 

जहां रोजगार यानी नौकरी न हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस स्थान पर कोई नौकरी न हो, वहां रहने वाला हमेशा गरीब ही रहता है क्योंकि वहां आय का कोई निश्चित साधन नहीं होता। ऐसी जगह पर रहने वाले लोग छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करते हैं। ये लोग कभी भी तरक्की के बारे में नहीं सोचते और गरीबी में ही जीवन बिता देते हैं।

जहां कोई अपना न हो

जिस स्थान पर कोई अपना कोई सगा न हो, वहां रहने वाले लोग भी तरक्की नहीं कर पाते। ऐसे लोग अपना जीवन निम्न स्तर से शुरू करते हैं और ऐसे ही खत्म भी हो जाते हैं। ऐसी जगह पर रहना नरक में रहने के समान है। इसलिए तरक्की चाहिए ये ऐसी जगह को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

जहां शिक्षा का अभाव हो

जिस स्थान पर पढ़ने-लिखने के लिए कोई स्कूल या गुरुकूल न हो, वहां रहने वाले लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते। बिना शिक्षा के न तो सम्मान मिलता है और न रोजगार। इसलिए शिक्षा के अभाव में जीने वाले लोग हमेशा गरीब ही बने रहते हैं। ऐसे स्थान पर रहने से भविष्य संकट में पड़ सकता है।

जहां प्रकृति अनुकूल न हो

आाचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस स्थान पर पानी, पेड़, खेती की जमीन आदि न हो, उस स्थान पर रहने वाले लोग भी गरीब ही बने रहते हैं, ये लोग कभी अमीर नहीं बन पाते। तरक्की पाने वाले लोगों को ऐसी जगह तुरंत छोड़ देनी चाहिए नहीं तो उनका जीवन वहीं खत्म हो जाता है।



ये भी पढ़ें-

Vidur Niti: कौन-से 5 तरह के लोग कम उम्र में ही मर जाते हैं?


चाणक्य नीति: पत्नी की ये 5 आदतें हंसते-खेलते घर को कर सकती हैं बर्बाद


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।