सार
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पति-पत्नी के संबंधों पर भी काफी कुछ लिखा है। इन नीतियों में ये भी बताया है कि पत्नी को कौन-सी आदतें पति को परेशानी में डाल देती हैं और जीवन को नरक बना देती हैं।
Life Management of Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनकी बताई हुई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्रों के बारे में बताया है, साथ ही पति-पत्नी के संबंधों के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में पत्नी की 4 ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो पति के जीवन को नरक बना देती हैं और उसकी पूरी उम्र होते हुए गुजरती है। आगे जानिए पत्नी की इन 4 आदतों के बारे में…
पत्नी की कौन-सी आदत जीवन को बना देती है नर्क?
जिस व्यक्ति की पत्नी का स्वभाव झगड़ालू होता है, उसका जीवन नरक से भी बदतर हो जाता है क्योंकि बात-बात पर झगड़ा होने से वह डिप्रेशन में जा सकता है और कईं बार पत्नी से परेशान होकर ऐसे लोग गलत कदम भी उठा लेते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी पत्नी के स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आता।
पत्नी की कौन-सी आदत से परेशान रहते हैं पति?
अगर किसी व्यक्ति की पत्नी का स्वभाव शंकालु है तो उस व्यक्ति की पूरी उम्र रोते हुए गुजरती है क्योंकि ऐसी महिला हर बात पर शक करती है। पत्नी की ये आदत पति के लिए मृत्यु के समान कष्ट देने वाली होती है। कईं बार इस आदत के चलते पति-पत्नी के अलग होने की नौबत भी आ जाती है।
पत्नी में कौन-सी बुरी आदतें होती हैं?
पत्नी में तीसरी सबसे बुरी आदत होती है जरूरत से ज्यादा खर्च करना। ऐसे लोग अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते क्योंकि उनकी पत्नी का खर्च ही उन्हें हमेशा कर्ज के बोझ तले दबाए रखता है। ऐसे लोग चाहकर भी अपने शौक पूरे नहीं कर पाते क्योंकि पत्नी के खर्चीले स्वभाव के कारण उनकी आर्थिक स्थिति हमेशा बिगड़ी हुई रहती है।
पत्नी की कौन-सी आदत पति को करती है परेशान?
कुछ महिलाएं जन्म से ही आलसी होती हैं। विवाह के बाद भी इनकी इस आदत में कोई परिवर्तन नहीं आता, जिसके कारण पति-पत्नी में बार-बार विवाद की स्थिति बनती है। पत्नी की ये आदत सिर्फ पति के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक टेंशन बन जाती है लेकिन इसके बाद भी पत्नी के इस स्वभाव में परिवर्तन नहीं आता।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।