Sun, 13 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chaitra Navratri 2023: एक साल में नवरात्रि पर्व कितनी बार और कब-कब मनाया जाता है? जानें इन त्योहारों में छिपे ‘रहस्यों’ को

Chaitra Navratri 2023: एक साल में नवरात्रि पर्व कितनी बार और कब-कब मनाया जाता है? जानें इन त्योहारों में छिपे ‘रहस्यों’ को

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इसे वासंती नवरात्रि भी कहते हैं। आमतौर पर लोग दो ही नवरात्रि के बारे में जानते हैं जबकि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व साल में कई बार मनाया जाता है। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 17 2023, 09:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
जानें नवरात्रि से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : freepik

जानें नवरात्रि से जुड़ी खास बातें...

हिंदू धर्म में देवी को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी में नवरात्रि सबसे प्रमुख है। (Chaitra Navratri 2023) नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। आमतौर पर लोग साल में आने वाली सिर्फ 2 नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं, लेकिन इनके अलावा भी साल में कई बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। एक साल में कितनी बार नवरात्रि पर्व कब-कब मनाया जाता है, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं…
 

26
एक साल में होती है 4 नवरात्रि (how many navratris are there in a year)
Image Credit : freepik

एक साल में होती है 4 नवरात्रि (how many navratris are there in a year)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इनमें से 2 नवरात्रि प्रकट होती हैं और 2 गुप्त। प्रकट नवरात्रि में देवी की पूजा सात्विक रूप से की जाती है और गुप्त नवरात्रि में तामसिक रूप से। सात्विक पूजा यानी साधारण पूजा, जिसे कोई भी कर सकता है और तामसिक यानी ऐसी पूजा जिसमें शराब, मांस आदि का उपयोग किया जाता है।

36
नए साल का आरंभ ही नवरात्रि से
Image Credit : freepik

नए साल का आरंभ ही नवरात्रि से

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इसी दिन से साल की प्रथम नवरात्रि भी शुरू होती है। 9 दिनों का ये पर्व राम नवमी पर जाकर समाप्त होता है। ये प्रकट नवरात्रि होती है, इसे बड़ी नवरात्रि भी कहते हैं। इस दौरान देवी की पूजा सात्विक रूप से की जाती है। इस समय शीत ऋतु समाप्त होती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। 2 ऋतुओं के इस संधिकाल में चैत्र नवरात्रि का ये पर्व हमें नई जीवन शक्ति प्रदान करता है।
 

46
दूसरी नवरात्रि आषाढ़ मास में
Image Credit : google

दूसरी नवरात्रि आषाढ़ मास में

साल की दूसरी नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस दौरान संहार के देवता महाकाल और महाकाली की पूजा करने का विधान है। इस नवरात्रि में साधक गुप्त सिद्धियों के लिए मांस-मदिरा आदि से देवी की पूजा करते हैं। इस दौरान प्रमुख शक्तिपीठों पर तांत्रिकों का जमावड़ा लगा होता है।

56
तीसरी नवरात्रि है सबसे प्रसिद्ध
Image Credit : google

तीसरी नवरात्रि है सबसे प्रसिद्ध

साल की तीसरी नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। ये भी प्रकट नवरात्रि होती है। चारों नवरात्रि में ये सबसे प्रसिद्ध है क्योंकि इस दौरान गरबे आदि के माध्यम से देवी की आराधना की जाती है। इस नवरात्रि में भी देवी की पूजा सात्विक रूप से की जाती है। इस दौरान देवी मंदिरों में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

66
अंतिम नवरात्रि माघ मास में
Image Credit : google

अंतिम नवरात्रि माघ मास में

साल की अंतिम नवरात्रि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है, जो आमतौर पर जनवरी या फरवरी मास में आती है। ये भी गुप्त नवरात्रि है, इसलिए इसके बारे में भी कम ही लोगों को पता है। इस दौरान भी देवी की पूजा में मांस-मदिरा आदि का उपयोग किया जाता है। तांत्रिक इस दौरान गुप्त साधनाएं कर देवी को प्रसन्न करते हैं।
 

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2023: 31 मार्च तक मीन राशि में रहेगा बुध, वृष-कर्क राशि वालों को होगा धन लाभ, आपके हिस्से में क्या आएगा?

Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि पर्व, जानें महत्व और किस दिन देवी के कौन-से रूप की पूजा करें?

Kharmas 2023: साल में कितनी बार आता है खरमास-क्या है खर का अर्थ? बहुत कम लोग जानते हैं इससे जुड़ी ये 5 बातें
 


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

About the Author

Manish Meharele
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Tags:

चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved