Bahi Khata Muhurat 2025: व्यापार करने वाले लोग अपनी खरीदी-बिक्री का हिसाब जिस किताब में लिखते हैं, उसे बही खाता कहते हैं। दिवाली से पहले बही खाता खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। जानें इस बार बही खाता खरीदने के शुभ मुहूर्त कब-कब हैं?
October 2025 Mai Kab Kharide Bahi Khata: दीपावली से पहले व्यापारी बही खाता जरूर खरीदते हैं और धनतेरस आदि शुभ मौके पर इसकी पूजा भी करते हैं। बही खाता वो किताब होती है जिसमें व्यापारी अपनी खरीदी-बिक्री का हिसाब रखते हैं। बही खाते पर लाल रंग का कवर होता है। बही खाता खरीदने के लिए व्यापारियों को शुभ मुहूर्त का इंतजार रहता है। व्यापारी दिवाली से ही अपना नया साल मानते हैं इसलिए इस मौके पर अपना हिसाब नए बही खाते में लिखना शुरू करते हैं। जानें अक्टूबर 2025 में दिवाली से पहले बही खाते खरीदने की शुभ तारीख और मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: चातुर्मास खत्म होते ही बजेगी शहनाई, जानें 2025 और 2026 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त?
अहोई अष्टमी पर बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त
13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व बहुत ही शुभ माना गया है। ये दिन बही खाता खरीदने के लिए बहुत ही शुभ है। इस दिन बही खाता खरीदने का मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनिट से शाम 05 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2025: लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए बस खरीदें ये 5 चीजें, भूलकर भी न खरीदें ये 4 वस्तुएं
धनतरेस पर बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 से 08 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा।
छोटी दिवाली पर बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त
19 अक्टूबर, रविवार को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ये दीपावली से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। इस दिन बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 10 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 03 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा
दिवाली पर बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। ये दिन भी बही खाता खरीदने के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 38 मिनिट से 07 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा। इसी दिन बही खाता की पूजा भी की जा सकेगी।
लाभ पंचमी पर बही खाता खरीदने का शुभ मुहूर्त
गुजरात में लाभ पंचमी का पर्व बहुत शुभ माना गया है। इसी दिन से नए व्यापार की शुरूआत मानी जाती है। इस बार लाभ पंचमी क पर्व 26 अक्टूबर, रविवार को है। इस दिन बही खाता खरीदने का मुहूर्त सुबह 07 बजकर 10 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
