MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Ashadha Gupt Navratri 2024 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से, ये 5 उपाय करने से टल जाएंगे आने वाले संकट

Ashadha Gupt Navratri 2024 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से, ये 5 उपाय करने से टल जाएंगे आने वाले संकट

Ashadha Gupt navratri 2024: इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई, शनिवार से शुरू हो रही है। इस नवरात्रि का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र के लिए शुभ मानी गई है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 05 2024, 01:30 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
6 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
Image Credit : freepik

6 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

Ashadha Gupt Navratri 2024 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 जुलाई, शनिवार से 15 जुलाई, सोमवार तक मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने से ये नवरात्रि पूरे 10 दिनों की रहेगी। इस गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाले हर संकट टल सकते हैं। आगे जानिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान आप कौन से उपाय कर सकते हैं…

26
कन्या पूजन करें
Image Credit : X@IASDrNidhiPatel

कन्या पूजन करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन के बाद कन्याओं को कुछ उपहार भी जरूर दें। इस बात का ध्यान रखें कि इन कन्याओं की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस उपाय से आने वाले संकट अपने आप ही दूर हो जाते हैं।

36
सुहाग की सामग्री भेंट करें
Image Credit : amazon

सुहाग की सामग्री भेंट करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी गरीब सुहागिन महिला को घर बुलाकर भोजन करवाएं और सुहाग की सामग्री जैसे लाल रंग की साड़ी, चूड़ी, कुंकुम, बिछुड़ी, मेहंदी आदि चीजें भेंट करें। साथ ही कुछ रुपए भी दक्षिणा के रूप में दें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

46
देवी मंदिर में ध्वज लगाएं
Image Credit : adobe stock

देवी मंदिर में ध्वज लगाएं

अगर आपके घर के आस-पास देवी को कोई मंदिर हो तो गुप्त नवरात्रि के दौरान वहां लाल या केसरिया रंग का ध्वज लगवाएं। यदि मंदिर में पहले से ध्वज लगा हो तो ये ध्वज मंदिर के पुजारी को दे दें ताकि उचित समय पर इसे वो लगा सके। इस उपाय से भी आपके ऊपर आने वाला संकट दूर हो सकता है।

56
जरूरतमंदों को दान करें
Image Credit : adobe stock

जरूरतमंदों को दान करें

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इन 9 दिनों में किया गया दान आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है। इस दौरान आप जरूरतमंदों को भोजन, कच्चा अनाज, कपड़े, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

66
मंत्रों का जाप करें
Image Credit : adobe stock

मंत्रों का जाप करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी के मंत्रों का जाप करने से भी शुभ फल मिलते हैं। ये मंत्र यदि राशि अनुसार हो तो और भी शुभ रहता है, नहीं तो सामान्य मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। ये उपाय करने से पहले किसी योग्य विद्वान की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें-

Ashadha Gupt Navratri 2024: देवी के वाहन दे रहे अशुभ संकेत, क्या आने वाला है कोई भयानक संकट?


Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से, जानें कैसे करें घट स्थापना? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories