MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Achala Saptami 2023: 28 जनवरी को अचला सप्तमी पर करें ये 5 आसान उपाय, जानें क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

Achala Saptami 2023: 28 जनवरी को अचला सप्तमी पर करें ये 5 आसान उपाय, जानें क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

Achala Saptami 2023 Upay: इस बार अचला सप्तमी का व्रत 28 जनवरी, शनिवार को किया जाएगा। इसे रथ सप्तमी भी कहते हैं। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर सूर्यदेव 7 घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे।

 

Manish Meharele | Published : Jan 27 2023, 06:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
इस दिन प्रकट हुए थे सूर्यदेव
Image Credit : google

इस दिन प्रकट हुए थे सूर्यदेव

धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अचला सप्तमी (Achala Saptami 2023 Upay) का व्रत किया जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये तिथि 28 जनवरी, शनिवार को है। पुराणों के अनुसार, इसी तिथि पर सूर्यदेव 7 घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे। इसलिए अचला सप्तमी को रथ सप्तमी भी कहते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हमारी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
मान-सम्मान के लिए करें ये उपाय
Image Credit : Getty

मान-सम्मान के लिए करें ये उपाय

रथ सप्तमी पर सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ॐ हूं सूर्याय नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार से करें। इस उपाय से आपके मन में सात्विकता का भाव आएगा और जीवन के हर क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
 

36
पितृ दोष के लिए करें ये उपाय
Image Credit : Getty

पितृ दोष के लिए करें ये उपाय

जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है वे रथ सप्तमी की सुबह हाथ में काले तिल और जल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें और पितरों की शांति के लिए प्रार्थना करें। काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पितृ दोष दूर होता है और जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है।
 

46
कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो ये उपाय करें
Image Credit : Getty

कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो ये उपाय करें

जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रथ सप्तमी पर सूर्यदेव को लाल फूल चढ़ाएं और लाल चंदन की माला से ॐ हृीं रवये नम: मंत्र का जाप करें। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं, इससे सूर्य से संबंधित शुभ फल मिलते हैं।
 

56
विवाह में देरी हो तो ये उपाय करें
Image Credit : Getty

विवाह में देरी हो तो ये उपाय करें

अगर किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो सूर्यदेव को हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं और उसमें थोड़ी दूर्वा भी डाल दें। जल चढ़ाते समय मन ही मन अपनी इच्छा जरूर बोलें। इस उपाय से जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं। जिसके विवाह में देरी हो रही है, उसे ही ये उपाय करना चाहिए।
 

66
नौकरी में सफलता के लिए
Image Credit : Getty

नौकरी में सफलता के लिए

कई बार नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है। इसे दूर करने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर माणिक्य रत्न रथ सप्तमी पर धारण करें। माणिक्य को रूबी भी कहते हैं। ये सूर्य का रत्न है। इस रत्न को पहनने से नौकरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी सफलता के योग बन सकते हैं।
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories