3 September 2025 Ka Panchang: 3 सितंबर, बुधवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 सितंबर 2025, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसे जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस आदि नामों से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिंद्रा में लेट हुए करवट लेते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी है। बुधवार को आयुष्मान, सौभाग्य और श्रीवत्स नाम के 3 शुभ और वज्र नाम का एक अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी आज, जरूर सुनें ये कथा
3 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
बुधवार की रात चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 September 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 26 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 01 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
3 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Sep 03 3:42 PM
चन्द्रास्त - Sep 04 2:26 AM
3 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (3 September 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:13 से 07:46 तक
सुबह 07:46 से 09:19 तक
सुबह 10:53 से दोपहर 12:26 तक
दोपहर 03:32 से शाम 05:05 तक
शाम 05:05 से 06:38 तक
3 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:46 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:26 PM
दुर्मुहूर्त - 12:01 PM – 12:50 PM
वर्ज्यम् - 07:58 AM – 09:39 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।