Roza Sehri Iftar Time Today 28 February 2026: Ramadan 2026 के 10वें रोजे पर कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद में आज 28 फरवरी का सेहरी और इफ्तार टाइम जानें। यहां देखें आपके शहर का लेटेस्ट Sehri Time Today और Iftar Time Today।
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time Today: रमजान 2026 का मुकद्दस महीना चल रहा है और आज दसवां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में रोजेदारों के लिए सेहरी और इफ्तार का सही समय जानना बेहद अहम हो जाता है, क्योंकि कुछ मिनट की देरी या जल्दी भी रोजे की शुरुआत और खत्म होने के वक्त को प्रभावित कर सकती है। अगर आप कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ या मुरादाबाद में रहते हैं, तो 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 का लेटेस्ट सेहरी और इफ्तार टाइमिंग जरूर देख लें। हर शहर में सूरज निकलने और ढलने का समय अलग-अलग होता है, इसलिए एक ही टाइम सभी जगह लागू नहीं होता। इसी वजह से अपने शहर का आज का Sehri Time और Iftar Time कन्फर्म करना जरूरी है। यहां आपको यूपी के इन प्रमुख शहरों कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ या मुरादाबाद का लेटेस्ट और सटीक सेहरी-इफ्तार का समय दिया गया है, ताकि आप अपनी इबादत सही वक्त पर अदा कर सकें और रोजे में किसी तरह की कमी न रह जाए।
Sehri Iftar Time Today: रमजान 2026 का 10वां रोजा आज, जानें आपके शहर में कितने बजे है इफ्तार और सहरी
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी इफ्तार का समय
- 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.17
- 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.09
- 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.16
- 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.10
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में कितने बजे?
Sehri Iftar Time Today in Ghaziabad: गाजियाबाद में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.27
- 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.20
- 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.26
- 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.21
Sehri Iftar Time Today in Firozabad: फिरोजाबाद में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.24
- 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.17
- 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.23
- 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.18
Sehri Iftar Time Today in Aligarh: अलीगढ़ में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.25
- 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.18
- 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.24
- 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.19
Sehri Iftar Time Today in Moradabad: मुरादाबाद में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 28 फरवरी सेहरी- सुबह 05.22
- 28 फरवरी इफ्तार- शाम 06.15
- 01 मार्च सेहरी- सुबह 05.21
- 01 मार्च इफ्तार- शाम 06.15
रोजा सही तरीके से कैसे रखें?
रमजान में रोजा रखने का सबसे अहम उसूल है वक्त की पाबंदी और सही नीयत। रोजे की शुरुआत से पहले सेहरी करना जरूरी है और यह खाना फज्र की अजान से पहले ही पूरा कर लेना चाहिए। इसलिए रोजेदारों को चाहिए कि वे अपने शहर का लेटेस्ट सेहरी टाइम हर दिन जरूर देख लें, ताकि रोजा ठीक समय पर शुरू हो सके। थोड़ी सी भी लापरवाही रोजे के समय पर असर डाल सकती है। इसी तरह इफ्तार का भी तय वक्त होता है। मगरीब की अजान होते ही रोजा खोलना बेहतर माना गया है। बिना पक्के समय के या तय वक्त से पहले इफ्तार करना सही नहीं समझा जाता। आम तौर पर लोग सुन्नत के अनुसार खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं, जिसे बरकत वाला तरीका माना जाता है। जब रोजा सही समय, साफ नीयत और पूरे एहतराम के साथ रखा जाए, तभी उसकी रूहानियत महसूस होती है। इसलिए रोजाना अपने शहर का Sehri Time और Iftar Time जरूर चेक करें और पूरी श्रद्धा के साथ इबादत अदा करें।


