MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Vasant Panchami 2023 Upay: देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर करें ये 5 उपाय

Vasant Panchami 2023 Upay: देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर करें ये 5 उपाय

Vasant Panchami 2023 Upay: हिंदू धर्म में देवी सरस्वती को ज्ञान और संगीत की देवी कहा जाता है। हर साल वसंत पंचमी पर्व पर देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये पर्व 26 जनवरी, गुरुवार को है।

 

Manish Meharele | Updated : Jan 24 2023, 06:39 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
वसंत पंचमी पर करें ये उपाय
Image Credit : Getty

वसंत पंचमी पर करें ये उपाय

वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2023) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती प्रकट हुईं थीं। इस बार वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी, गुरुवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस तिथि पर अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो देवी सरस्वती प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
उपाय 1
Image Credit : Getty

उपाय 1

वसंत पचंमी पर देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। पूजा के बाद देवी को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। खीर के लिए गाय के दूध का उपयोग करें और चावल साबूत (बिना टूटे) होना चाहिए। इसका भोग देवी सरस्वती को लगाएं और बाद में इसे कन्याओं की खिला दें।
 

36
उपाय 2
Image Credit : Getty

उपाय 2

वसंत पंचमी की सुबह स्नान आादि करने के बाद पहले देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करें। इसके बाद देवी प्रतिमा के सामने ही कुशा के आसन पर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें। 1 माला यानी 108 बार। ये है वो मंत्र- ऊं ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
 

46
उपाय 3
Image Credit : Getty

उपाय 3

वसंत पंचमी पर दान देने का भी विशेष महत्व है। दान में दी गई चीजें यदि पीले रंग की हो तो और भी शुभ रहता है। जैसे किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें। गरीब कन्याओं को पीले रंग की कपड़ों का दान करें। पीले रंग के फल जैसे केले, पपीता आदि का दान जरूरतमंदों को करें। इससे देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
 

56
उपाय- 4
Image Credit : Getty

उपाय- 4

वसंत पचंमी पर देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए निर्धन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे- पुस्तकें, कॉपी, पेन आदि का दान करें। संभव हो तो किसी स्कूल में बच्चों के उपयोग की चीजें भी दान दे सकते हैं। इसे विद्यादान के बराबर माना गया है। इससे भी देवी सरस्वती प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 

66
उपाय-5
Image Credit : Getty

उपाय-5

वसंत पंचमी पर किसी ब्राह्मण कन्या को घर बुलाकर भोजन करवाएं और अपनी इच्छा अनुसार वस्त्र आदि चीजें दान में दें। संभव हो तो पीले वस्त्र दान करें और सौंदर्य प्रसाधन की चीजें भी। चूंकि वसंत पंचमी का पर्व गुप्त नवरात्रि के दौरान किया जाता है, इसलिए ये उपाय बहुत खास है।
 

ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami 2023: 600 फीट ऊंचे पहाड़ पर बना है देवी सरस्वती का ये मंदिर, यहां गिरा था माता सती का हार

February 2023 Festival Calendar: फरवरी 2023 में 11 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, यहां जानें पूरी लिस्ट
 

Hindu Tradition: मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले जरूर किया जाता है ये काम, बहुत कम लोग जानते हैं इसके पीछे का कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories