MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Tilakund Chaturthi 2023: 25 जनवरी को शुभ योग में करें ये 5 उपाय, धन-संतान और विवाह हर इच्छा होगी पूरी

Tilakund Chaturthi 2023: 25 जनवरी को शुभ योग में करें ये 5 उपाय, धन-संतान और विवाह हर इच्छा होगी पूरी

Tilakund Chaturthi 2023 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को तिलकुंद चतुर्थी कहते हैं। इस बार ये तिथि 25 जनवरी, बुधवार को है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

 

Manish Meharele | Updated : Jan 24 2023, 10:04 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
तिलकुंद चतुर्थी पर बनेंगे ये शुभ योग
Image Credit : Getty

तिलकुंद चतुर्थी पर बनेंगे ये शुभ योग

उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत-पूजा की जाती है। इनमें से माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तिलकुंद चतुर्थी (Tilakund Chaturthi 2023) कहते हैं। इस बार ये तिथि 25 जनवरी, बुधवार को है। बुधवार और चतुर्थी तिथि दोनों ही श्रीगणेश को अति प्रिय है। साथ ही इस दिन रवि और पद्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीगणेश की कृपा हम पर बनी रहेगी और परेशानियां भी दूर रहेंगी। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
उपाय 1
Image Credit : google

उपाय 1

तिलकुंद चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को तिल से बने पकवान जैसे लड्डू, रेवड़ी, गजक विशेष रूप से चढ़ाएं। संभव हो तो किसी योग्य ब्राह्मण को अपनी इच्छा अनुसार तिल का दान भी करें। साथ ही कुछ दक्षिणा भी जरूर दें। इस उपाय से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है और भगवान श्रीगणेश भी प्रसन्न होते हैं।
 

36
उपाय 2
Image Credit : google

उपाय 2

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे लोग तिलकुंद चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को हल्दी की साबूत 11 गांठ चढ़ाएं। और बाद में इसे एक पीले कपड़े में लपेटकर अपने कमरे में ऐसी जगह रख दें, जहां इसे कोई देख न सके। जब विवाह हो जाए तो इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
 

46
उपाय 3
Image Credit : google

उपाय 3

अगर कोई व्यक्ति संतान पाना चाहता है तो वे तिलकुंद चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश के बाल स्वरूप की पूजा करे। उन्हें मोदक का भोग लगाएं और साथ ही संतान गणपति स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय के बाद आस-पास रहने वाले छोटे बच्चों को प्रसाद खिलाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
 

56
उपाय 4
Image Credit : google

उपाय 4

जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो तिलकुंद चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके लिए किसी योग्य ब्राह्मण को चयन करें। अभिषेक पूर्ण होने के बाद ब्राह्मण को अपनी इच्छा अनुसार दान व दक्षिणा देकर ससम्मान विदा करें। इससे आपका जीवन सुखमय बना रहेगा।
 

66
उपाय 5
Image Credit : google

उपाय 5

तिलकुंद चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में, जहां अन्नक्षेत्र चलता हो, अनाज का दान करें। अनाज में गेहूं, चावल-दाल के अलावा थोड़ा तिल भी जरूर होना चाहिए। इस उपाय से देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी और जल्दी ही धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories