Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Kanya Pujan Date Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजा? जानें सही डेट और इससे जुड़े खास नियम

Kanya Pujan Date Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजा? जानें सही डेट और इससे जुड़े खास नियम

Kanya Pujan 2023: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। नवमी के अंतिम दिनों यानी अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजा की परंपरा भी है। इस परंपरा को निभाते समय अनेक बातों का ध्यान रखना पड़ता है, तभी इसका पूरा फल मिलता है। 

Manish Meharele | Published : Mar 25 2023, 08:39 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
जानें कन्या पूजन से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Getty

जानें कन्या पूजन से जुड़ी खास बातें...

इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का पर्व 30 मार्च, गुरुवार तक मनाया जाएगा। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजा की परंपरा है। कन्या पूजा के अंतर्गत छोटी बच्चियों को घर बुलाकर उन्हें भोजन करवाया जाता है और फिर उनकी पूजा कर अपनी इच्छा अनुसार उपहार दिया जाता है। कन्या पूजा (Kanya Pujan 2023) को कंजक पूजा (Kanjak Puja) भी कहा जाता है। कन्या पूजा के दौरान अनेक बातों का ध्यान रखा जाता है, तभी इसका संपूर्ण फल प्राप्त होता है। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि कब है और कन्या पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

27
जानें कब है अष्टमी तिथि? (Chaitra Navratri 2023 Ashtami Date)
Image Credit : google

जानें कब है अष्टमी तिथि? (Chaitra Navratri 2023 Ashtami Date)

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 28 मार्च, मंगलवार की शाम 07:02 से 29 मार्च, बुधवार की रात 09:07 तक रहेगी। चूंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 29 मार्च को उदय होगा, इसलिए इसी दिन ये तिथि मानी जाएगी। इस दिन शोभन नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इस शुभ योग में की गई पूजा बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी।

37
जानें कब है नवमी तिथि? (Chaitra Navratri 2023 Navmi Date)
Image Credit : google

जानें कब है नवमी तिथि? (Chaitra Navratri 2023 Navmi Date)

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च, बुधवार की रात 09:07 से 30 मार्च, गुरुवार की रात 11:30 तक रहेगी। 30 मार्च को उदय तिथि नवमी होने से इस दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुकर्मा, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, गुरु पुष्य नाम के शुभ योग रहेंगे। इतने सारे शुभ योग होने से नवमी तिथि का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

47
क्यों किया जाता है कन्या पूजन? (Kyo Kiya Jata Hai Kanya Puajn)
Image Credit : Getty

क्यों किया जाता है कन्या पूजन? (Kyo Kiya Jata Hai Kanya Puajn)

नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा का विधान है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, 10 साल से कम उम्र की कन्याएं साक्षात देवी का रूप मानी गई है, यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान कन्या पूजा करने की परंपरा बनाई गई है। छोटी कन्याओं का मन एकदम निर्मल होता है, उन्में किसी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं होती, इसलिए भी नवरात्रि के दौरान इन्हें माता का रूप मानकर इनकी पूजा की जाती है।

57
कन्या पूजा में रखें इस बात का ध्यान
Image Credit : Getty

कन्या पूजा में रखें इस बात का ध्यान

कन्या पूजा में 2 से 10 वर्ष तक की लड़कियों को भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहिए। इसके पीछे आशय है कि जिन लड़कियों का मासिक धर्म शुरू न हुआ हो, वे ही कन्या पूजा के योग्य मानी जाती हैं। कन्याओं के अलावा छोटे लड़कों को भी भोजन के लिए बुलाएं। इन्हें हनुमानजी का स्वरूप माना जाता है। कथाओं के अनुसार, जब वैष्णोदेवी तपस्या कर रही थी, तब हनुमानजी ने ही गुफा के बाहर पहरा दिया था।

67
ये चीजें जरूर होनी चाहिए भोजन में
Image Credit : Getty

ये चीजें जरूर होनी चाहिए भोजन में

कन्या पूजा के लिए बनाए गए भोजन में भले ही कितने भी पकवान हो, लेकिन उसमें खीर या हलवा जरूर होनी चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि इन दोनों चीजों के बिना देवी का भोग पूरा नहीं होता है। कन्याओं के बैठने के लिए उचित आसन की व्यवस्था करें। उन्हें नीचे यानी जमीन पर न बैठाएं।

77
इन बातों का भी रखें ध्यान
Image Credit : google

इन बातों का भी रखें ध्यान

भोजन करवाने के बाद कन्याओं के मस्तक पर कुमकुम से तिलक लगाएं, इसके बाद पैर धुलवाएं और पूजा करें। साथ ही कन्याओं को उपहार के साथ-साथ कुछ पैसे दक्षिणा के रूप में जरूर दें। कन्याओं के घर आने से लेकर जाते समय तक उनका पूरा सम्मान करें, क्योंकि इस समय वे साक्षात देवी का रूप होती हैं।



ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी


Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Budh Gochar March 2023: 31 मार्च को बुध बदलेगा राशि, किन 3 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम व अन्य फायदे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories