- Home
- Religion
- Puja Vrat Katha
- Hartalika Teej Pujan Samgri: न करें कोई भूल, यहां नोट करें हरतालिका तीज व्रत की पूजन सामग्री
Hartalika Teej Pujan Samgri: न करें कोई भूल, यहां नोट करें हरतालिका तीज व्रत की पूजन सामग्री
Hartalika Teej 2025 Date: इस बार हरतालिका तीज 26 अगस्त, मंगलवार को है। इस व्रत में शिव-पार्वती के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा भी की जाती है। इस पूजा में काफी चीजों की जरूरत होती है। आगे नोट करें हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

क्यों करते हैं हरतालिका तीज व्रत?
Hartalika Teej Pujan Samgri List: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस व्रत का महिलाओं को खास इंतजार रहता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं वहीं कुंवारी लड़कियों को मनाचाह जीवना साथी मिलता है। इस व्रत में शिव-पार्वती व श्रीगणेश की पूजा करने का विधान है। इस पूजा में काफी सामग्री की जरूरत होती है। आगे जानिए हरतालिका पूजन सामग्री की लिस्ट…
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज पर सुनें ये रोचक कथा, बना रहेगा सौभाग्य
भगवान गणेश के लिए पूजन सामग्री
हरतालिता तीज व्रत में सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करने का विधान है। श्रीगणेश की पूजा किए बना ये पूजा अधूरी मानी जाती है। आगे नोट करें भगवान श्रीगणेश की पूजा सामग्री की लिस्ट…अबीर, गुलाल, रोली, चावल, पूजा की सुपारी, बिल्व पत्र, नारियल, केले के पत्ते, शमी के पत्ते, सिंदूर, मौसमी फल, जनेऊ, दीपक, शुद्ध घी और फूल आदि।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2025 Date: कब करें हरतालिका तीज व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और कथा
पार्वती माता के लिए पूजन सामग्री
पुराणों के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत सबसे पहले देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए किया था। इसलिए इस पूजा में देवी पार्वती की पूजा करने के विशेष महत्व है। इस पूजा में देवी पार्वती को भी अनेक चीजें अर्पित की जाती हैं। नोट करें देवी पार्वती की पूजा की सामग्री…
चूड़ी, बिछिया, काजल, पायल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, मेहंदी, महावर, शीशा, लाल चुनरी, फूल, अबीर, गुलाल, रोली, मौसमी फल, शुद्ध घी, दीपक आदि।
भगवान शिव के लिए पूजन सामग्री
हरतालिका तीज के व्रत में भगवान शिव की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। कहते हैं इस व्रत को करने से महादेव अति प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं। नोट करें शिवजी की पूजा की सामग्री…
विभिन्न प्रकार के पेड़ों के पत्ते (केला, आम, अशोक, बिल्व आदि), विभिन्न प्रकार के फल (केले, सेवफल, नाशपति, अंगूर, अनार आदि), विभिन्न प्रकार के फूल (गेंदा, चमेली, सूरजमुखी, रातरानी, मोगरा, आंकड़ा आदि), सुपारी, बताशा, पंचामृत, पूजा का नाड़ा, भोग के लिए मिठाई, शुद्ध घी, कपूर, दीपक, पान आदि।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।