Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी

Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी

Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। भक्त अलग-अलग उपायों से देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। 

Manish Meharele | Published : Mar 22 2023, 07:00 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
चैत्र नवरात्रि में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय...
Image Credit : Getty

चैत्र नवरात्रि में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय...

वैसे तो देवी को प्रसन्न करने के अनेक व्रत-उत्सव वर्ष भर मनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी में चैत्र नवरात्रि का महत्व सबसे अधिक है। इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का पर्व 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इन 9 दिनों में अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो लाइफ में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं (Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay)। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार, कौन-से उपाय किए जा सकते हैं…

213
मेष राशि
Image Credit : freepik

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग देवी दुर्गा को लाल चुनरी और सुहाग का सामान जैसे कुमकुम, मेहंदी, चूड़ी आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही लाल फल दैसे अनार का भोग लगाएं। इससे इनकी मनोकामना जरूरी पूरी होगी।

313
वृषभ राशि
Image Credit : freepik

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग नवरात्रि के दौरान देवी को सफेद वस्त्र चढ़ाएं और देवी महागौरी की पूजा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना बेहद लाभप्रद होगा। दूध से बनी मिठाई का भोग इस राशि वाले देवी को लगा सकते हैं।

413
मिथुन राशि
Image Credit : freepik

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और इन्हें शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं। संभव हो तो रोज देवी के मंत्रों का जाप भी करें। इससे इनके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

513
कर्क राशि
Image Credit : freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग देवी चंद्रघंटा की पूजा करें और उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगायें। संभव हो तो किसी देवी मंदिर के अन्नक्षेत्र में चावल का दान भी करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

613
सिंह राशि
Image Credit : freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग मां कुष्मांडा की पूजा करें और किसी देवी मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें। केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। इससे इनकी धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।

713
कन्या राशि
Image Credit : freepik

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और गाय के दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। संभव हो तो नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

813
तुला राशि
Image Credit : freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग देवी को चमकीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं और बाद में इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें। सफेद फूलों की माला पहनाएं और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे घर परिवार में आएंगी।

913
वृश्चिक राशि
Image Credit : freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग देवी सिद्धिदात्री की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं। देवी का गुड़ या इससे बनी मिठाई जैसे गजक का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

1013
धनु राशि
Image Credit : freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले नवरात्रि में देवी महागौरी की पूजा करें और पीले वस्त्र देवी को अर्पित करें। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इनके जीवन में शांति बनी रहेगी।

1113
मकर राशि
Image Credit : freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले देवी कालरात्रि की पूजा करें और नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करें। चॉकलेटी रंग की बर्फी का भोग देवी को लगाएं। इस उपाय से इनकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

1213
कुंभ राशि
Image Credit : freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग देवी कालरात्रि की पूजा करें और देवी कवच का पाठ करें। मूंगफली से बनी मिठाई का भोग देवी को लगाएं। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

1313
मीन राशि
Image Credit : freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग देवी शैलपुत्री की पूजा करें और देवी के मंत्रों का जाप नवरात्रि के दौरान करें। भोग के रूप में केसर की मिठाई चढ़ाएं। इससे इनकी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।



ये भी पढ़ें-

Ugadi 2023: दक्षिण भारत में इस नाम से मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, खाई जाती है ये खास चटनी


Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, क्यों खास ये पर्व, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी इन 4 परंपराओं का कारण?


Gudi Padwa 2023: क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा पर्व, इस बार किन शुभ योगों में मनाया जाएगा?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories