Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat: 22 मार्च को इस विधि से करें कलश स्थापना, सुबह से शाम तक रहेंगे इतने शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat: 22 मार्च को इस विधि से करें कलश स्थापना, सुबह से शाम तक रहेंगे इतने शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च, बुधवार से शुरू हो रहा है, जो 30 मार्च तक रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन शुभ योग में घट यानी कलश स्थापना की जाएगी। 9 दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। 

Manish Meharele | Updated : Mar 22 2023, 09:48 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
जानें चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : google

जानें चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खास बातें...

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से वासंती नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का आरंभ होता है। इस बार ये तिथि 22 मार्च, बुधवार को है। माता आराधना का ये पर्व 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। 9 दिनों तक रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। आगे जानिए किन शुभ योगों में शुरू होगी चैत्र नवरात्रि और घट स्थापना की विधि व शुभ मुहूर्त…

25
किन शुभ योगों में शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? (Chaitra Navratri 2023 Shubh Yog)
Image Credit : Google

किन शुभ योगों में शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? (Chaitra Navratri 2023 Shubh Yog)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 22 मार्च को मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, गुरु और बुध ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य और चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी नाम के 2 राजयोग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा हंस, शश, धर्मात्मा और राज लक्षण योग भी इस दिन बनेंगे। बुधवार को शुक्ल योग सुबह 09:17 तक और इसके बाद ब्रह्म योग पूरे दिन रहेगा।

35
ये है घट स्थापना के शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat)
Image Credit : Google

ये है घट स्थापना के शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat)

22 मार्च को घटस्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 06:23 से 07:32 तक रहेगा। अगर इस समय घट स्थापना न कर पाएं तो चौघड़िया मुहूर्त देखकर भी ये काम किया जा सकता है। ये हैं चौघड़िया मुहूर्त…
- सुबह 07:55 से 09:26 तक
- सुबह 10:57 से दोपहर 12:28 तक
- दोपहर 03:31 से शाम 05:02
- शाम 05:02 से 06:33

45
ये है घट स्थापना व पूजा की विधि (Ghat Sthapna Vidhi Chaitra Navratri 2023)
Image Credit : Google

ये है घट स्थापना व पूजा की विधि (Ghat Sthapna Vidhi Chaitra Navratri 2023)

- जहां कलश स्थापना करनी हैं, उस स्थान को पहले गौमूत्र और गाय के गोबार से शुद्ध करें। वहां लकड़ी का एक बड़ा पटिया रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- अब एक कलश लेकर इसमें शुद्ध जल भरकर पटिए पर इस तरह रखें कि इसे हटना न पड़े। कलश में चंदन, रोली, हल्दी, फूल, दूर्वा, चावल आदि चीजें डालें।
- कलश पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं और मौली (पूजा का धागा) बांधें। कलश के मुख पर आम के पत्ते रखकर उसके ऊपर नारियल रखें। नारियल पर भी तिलक लगाएं।
- कलश स्थापित करते समय ये मंत्र बोलें- ऊं नमश्चण्डिकाये। कलश के समीप ही देवी का चित्र स्थापित करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक लगाएं। भोग अर्पित करें।
- अब उसी स्थान पर बैठकर कम से कम एक माला (108 बार) ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे मंत्र का पाठ करें। अंत में आरती कर प्रसाद बांट दें।
- 9 दिनों तक रोज पूजा स्थान पर शुद्ध घी का दीपक लगाएं, फूल चढ़ाएं। इस तरह पूजा करने से आपकी हर मनोकामन पूरी हो सकती है।

55
मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)
Image Credit : Google

मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥1॥ जय अम्बे…
माँग सिंदुर विराजत टीको मृगमदको।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥2॥ जय अम्बे.…
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्त-पुष्प गल माला, कण्ठनपर साजै ॥3॥ जय अम्बे…
केहरी वाहन राजत, खड्ग खपर धारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहरी ॥4॥ जय अम्बे…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥5॥ जय अम्बे…
शुंभ निशुंभ विदारे, महिषासुर-धाती।
धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥6॥ जय अम्बे…
चण्ड मुण्ड संहारे, शोणितबीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥7॥ जय अम्बे…
ब्रह्माणी, रूद्राणी तुम कमलारानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी ॥8॥ जय अम्बे…
चौसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ॥9॥ जय अम्बे…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता ॥10॥ जय अम्बे…
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
मनवाञ्छित फल पावत, सेवत नर-नारी ॥11॥ जय अम्बे…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
(श्री) मालकेतु में राजत कोटिरतन ज्योती ॥12॥ जय अम्बे…
(श्री) अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पति पावै ॥13॥ जय अम्बे...



ये भी पढ़ें-

Mata Ke Bhajan: माता के ये 10 भजन झूमने को कर देंगे मजबूर, इनके बिना अधूरा है चैत्र नवरात्रि का ये उत्सव


Vikram Samvat 2023: हिंदुओं का विक्रम और मुस्लिमों का होता है हिजरी कैलेंडर, जानें किस धर्म में कब शुरू होता है नया साल?


Ugadi 2023: दक्षिण भारत में इस नाम से मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, खाई जाती है ये खास चटनी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories