Mahaveer Jayanti Kab Ki Hai: जैन धर्म को मानने वाले हर साल चैत्र मास में भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इस बार भगवान महावीर की जयंती मार्च 2026 में मनाई जाएगी।
Mahaveer Jayanti Kab Ki Hai 2026 Mein: भारत में जैन धर्म को मानने वाले अनेक लोग रहते हैं। जैन धर्म का प्रारंभ भगवान श्रीकृष्ण के समय से माना जाता है। जैन धर्म में अनेक धर्म गुरु हैं जिन्हें तीर्थंकर कहा जाता है। इनमें से महावीर स्वामी सबसे प्रमुख हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता को समर्पित कर दिया और मानव समाज को जीओ और जीने दो का मंत्र दिया। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में महावीर जयंती कब है, इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यजून की स्थिति बन रही है। आगे नोट कीजिए महावीर जयंती की सही डेट…
ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट
कब है महावीर जयंती 2026?
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 मार्च, सोमवार की सुबह 07 बजकर 09 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 31 मार्च, मंगलवार की सुबह 06 बजकर 56 मिनिट तक रहेगी। लेकिन त्रयोदशी तिथि का सूर्योदय चूंकि 31 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा, ऐसा विद्वानों का मत है। जैन कैलेंडर में भी 31 मार्च को ही महावीर जयंती का पर्व बताया गया है।
ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?
कौन थे महावीर स्वामी?
जैन धर्म में अनेक तीर्थंकर हुए, इनमें से चौबीसवें तीर्थंकर थे महावीर स्वामी। इनके बचपन का नाम वर्धमान था। 30 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और ज्ञान की खोज में वन-वन भटकने लगे। 12 वर्षों तक तपस्या करने के बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। महावीर स्वामी ने पूरे भारतवर्ष में भ्रमण करते हुए लगभग 30 सालों तक जैन धर्म का प्रचार प्रसार किया। उनकी बताई हुई शिक्षाएं आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।
श्रद्धा-विश्वास के साथ मनाते हैं महावीर जयंती
महावीर जयंती के मौके पर पूरे देश में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। जैन समाज के लोग इस दिन जुलूस निकालते हैं। जैन मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाती है और महावीर स्वामी के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इस मौके पर जैन संत उपदेश भी देते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
