MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Mahashivratri Story: क्या महाशिवरात्रि पर हुआ था शिव-पार्वती का विवाह? जानें सच

Mahashivratri Story: क्या महाशिवरात्रि पर हुआ था शिव-पार्वती का विवाह? जानें सच

Mahashivratri kab hai: हर साल फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को है। इस पर्व को मनाने से जुड़ी कईं मान्यताएं हैं। इनमें से एक ये भी है कि ये पर्व शिव-पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 06 2026, 09:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?

Mahashivratri Myth And Facts: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ये शैव भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन देश के सभी शिव मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाती है। महादेव के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि उत्सव क्यों मनाते हैं, इसे लेकर भी कईं मान्यताएं हैं। ऐसा कहते हैं कि महाशिवरात्रि शिव-पार्वती के विवाह उत्सव का प्रतीक है। लेकिन कुछ विद्वान इस मान्यता का खंडन करते हैं। आगे जानिए क्या है इस मान्यता का सच…


ये भी पढ़ें-
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें बाबा महाकाल के दर्शन? जानें पूरी डिटेल

24
क्या महाशिवरात्रि पर हुआ था शिव-पार्वती विवाह?
Image Credit : Getty

क्या महाशिवरात्रि पर हुआ था शिव-पार्वती विवाह?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में अनेक स्थानों पर महाशिवरात्रि पर्व शिव-पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है जो कि पूरी तरह से गलत है। शिव-पार्वती का विवाह किस तिथि पर हुआ था, इसके बारे में शिव महापुराण में बताया गया है। उसके अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सोमवार के दिन शिव-पार्वती विवाह हुआ था। उस समय चंद्र, बुध लग्र में थे और रोहिणी नक्षत्र था।


ये भी पढ़ें-
Maha Shivaratri 2026: शिवरात्रि और महाशिवरात्रि एक है या अलग-अलग? जानें फैक्ट

34
तो क्या शिव-सती का विवाह हुआ था महाशिवरात्रि पर?
Image Credit : Getty

तो क्या शिव-सती का विवाह हुआ था महाशिवरात्रि पर?

देवी पार्वती से विवाह से पूर्व महादेव का विवाह देवी सती से हुआ था। देवी सती प्रजापति दक्ष की पुत्री थी। देवी सती ने अपने पिता दक्ष की इच्छा के विरुद्ध महादेव से विवाह किया था। शिवपुराण की मानें तो शिव-सती का विवाह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रविवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ था। यानी शिव-सती विवाह का भी महाशिवरात्रि से कोई संबंध नहीं है।

44
क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?

अगर महाशिवरात्रि शिव-पार्वती के विवाह का उत्सव नहीं है तो फिर ये पर्व क्यों मनाते हैं। उसका उत्तर भी शिव महापुराण में ही लिखा है। उसके अनुसार एक बार ब्रह्मा और विष्णु स्वयं को सर्वश्रेष्ठ मानने गए। तभी वहां एक विशाल अग्नि लिंग प्रकट हुआ। ये अग्नि लिंग शिव का ही स्वरूप था। उस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। महादेव के पहली बार लिंग रूप में प्रकट होने के कारण ही इस दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
महाशिवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shivratri 2026: बांग्लादेश के इस शिव मंदिर में सालों से जल रही आग, विज्ञान भी इसके सामने फेल
Recommended image2
महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाते समय ये 5 गलतियाँ कर दीं तो शिव नाराज़ हो सकते हैं
Recommended image3
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट
Recommended image4
Shivratri Kab Hai: किसने लिखा शिव तांडव स्त्रोत? जानें रोचक कथा और इसके 5 फायदे
Recommended image5
Surya Grahan 2026: अग्नि पंचक में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट-टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved