Mahakal Temple Ujjain Live Telecast: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। उज्जैन का महाकाल मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर है।

Mahakal Ujjain Live Darshan: पूरे देश में 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंग हैं। इनमें से तीसरा है महाकालेश्वर, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। ये एकमात्र ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है। इस मंदिर से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। महाशिवरात्रि व सावन आदि मौकों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन का दावा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर लगभग 10 लाख लोगों को दर्शन करवाएं जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अगर आप महाकाल मंदिर जाने में असमर्थ हैं तो नीचे बाबा महाकाल के लाइव दर्शन कर सकते हैं-

YouTube video player

ये भी पढ़ें-
महाशिवरात्रि 2026 पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, भोलेनाथ करेंगे हर इच्छा पूरी

शिव-पार्वती विवाह उत्सव मनाते हैं महाकाल में

उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें 9 दिनों तक बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है और दूल्हे के रूप में सजाया जाता है। इस दौरान बाबा महाकाल को हल्दी और मेहंदी आदि भी लगाई जाती है। महाशिवरात्रि के अगले दिन बाबा महाकाल को सवा क्विंटल का सेहरा पहनाया जाता है। बाबा महाकाल का ऐसा रूप साल में सिर्फ एक बार ही देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग, 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा

40 मिनिट में हो रहे दर्शन

14 फरवरी, शनिवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए और इसके बाद भगवान महाकाल का आकर्षक श्रंगार पर पूजा की गई। बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। मंदिर समिति का दावा है कि महाशिवरात्रि पर औसतन 40 मिनट में भक्तों को दर्शन करवाए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा महाकाल पूरे 44 घंटे तक लगातार भक्तों को दर्शन देंगे। साल में सिर्फ एक बार ही ऐसा मौका आता है।

महाशिवरात्रि पर कैसे करें बाबा महाकाल के दर्शन?

महाशिवरात्रि पर अगर आप बाबा महाकाल के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भील समाज धर्मशाला के समीप बने द्वार से प्रवेश करना होगा। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए फेसेलिटी सेंटर-01 से होकर आप गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। जल्दी दर्शन के लिए आपको 250 खर्च कर शीघ्र दर्शन टिकट लेनी होगी। शीघ्र दर्शन वाले भक्तों की लाइन भील समाज धर्मशाला से शुरू होगी।