Chaitra Navratri 2026 Day 9: 27 मार्च, शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की अंतिम यानी नवमी तिथि रहेगी। इस दिन की प्रमुख देवी सिद्धिदात्री हैं। देवता के साथ-साथ असुर, गंधर्व और नाग आदि भी इनकी पूजा करते हैं।
Devi Siddhidatri Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि की अंतिम तिथि यानी नवमी बहुत ही खास होती है। इस बार ये तिथि 27 मार्च, शुक्रवार को है। इस तिथि की देवी का नाम सिद्धिदात्री हैं जो सभी तरह के वरदान और सिद्धियां देने में समर्थ हैं। सिर्फ देवता ही नहीं बल्कि राक्षस, असुर, ऋषि, किन्नर आदि सभी इनकी पूजा करते हैं। देवी सिद्धिदात्री मां दुर्गा का अत्यंत मंगलकारी स्वरूप है। आगे जानिए कैसे करें देवी सिद्धिदात्री की पूजा, आरती, मंत्र, जानें शुभ मुहूर्त…
ये भी पढ़ें-
Ram Navmi Kab Hai: 26 या 27 मार्च, अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी?
27 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 मिनिट तक
सुबह 06:27 से 07:59 तक
सुबह 07:59 से 09:30 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:03 तक
शाम 05:05 से 06:36 तक
ये भी पढ़ें-
Happy Ram Navami 2026: 75+ शानदार विशेज, शायरी और कोट्स, अपनों को भेजें राम नवमी की शुभकामनाएं
इस विधि से करें देवी सिद्धिदात्री की पूजा
- 27 मार्च, शुक्रवार की सुबह स्नान आदि के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- शुभ मुहूर्त में घर में देवी सिद्धिदात्री का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें।
- देवी के चित्र पर पहले तिलक लगाएं फिर फूलों की माला पहनाएं।
- शुद्ध घी का दीपक जलाएं। अबीर, गुलाल, रोली, फूल, हल्दी, मेहंदी चढ़ाएं।
- देवी दिद्धिदात्री को नारियल या इससे बनी चीजों का भोग अतिप्रिय है।
- देवी के मंत्रों का जाप करें और इसके बाद आरती करें। ये है देवी का मंत्र और आरती-
सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना यदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायनी॥
मां सिद्धिदात्री की आरती (Devi siddhidatri Aarti)
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता, तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि, तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम, हाथ सेवक के सर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में न कोई विधि है, तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो, तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके कराती हो पूरे, कभी काम उस के रहे न अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया, रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली, जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा, महानंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता, वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
