Chandra Grahan 2026: क्या सूतक काल में बच्चे, बुजुर्ग और रोगी खा सकते हैं खाना?
3 March 2026 Grahan Time In Hindi: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य रहेगा। सूतक से जुड़े अनेक नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं।

जानें सूतक काल से जुड़े नियम
chandra grahan 2026 in india date and time: सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाए हैं जो हर साल होती हैं। भारत में इन घटनाओं को ज्योतिष व धर्म से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है ग्रहण से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं भी यहां बहुत प्रचलित है। इस बार साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर यानी 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। सूतक से जुड़े कईं सवाल लोगों के मन में होते हैं जैसे क्या सूतक काल में बच्चे, रोगी और बुजुर्ग भोजन कर सकते हैं या नहीं? आपके इन्हीं सवालों के जवाब आगे जानिए…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Sutak Time: 3 मार्च को कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?
क्या होता है सूतक काल?
किसी भी ग्रहण से पहले के कुछ समय को अशुभ माना जाता है। इसे ही सूतक कहते हैं जिसका अर्थ है दूषित समय। मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय पृथ्वी का वातावरण दूषित हो जाता है। इससे बचने के लिए कईं नियम और परंपराएं बनाई गई हैं। इनका पालन करना सभी के लिए जरूरी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?
क्या सूतक काल में बच्चे, रोगी और बुजुर्ग भोजन कर सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में भोजन करने की मनाही है लेकिन बच्चों, रोगी और बुजुर्गों के लिए इस नियम में छूट दी गई है। इनके लिए सिर्फ एक प्रहर यानी 3 घंटे का सूतक ही मान्य रहता है। यानी इनके लिए पूरे 12 या 9 घंटे का सूतक मान्य नहीं रहता। रोगी, बच्चों और बुजुर्गों को ग्रहण शुरू होने से अंत तक ही सूतक के नियमों का पालन करना चाहिए।
3 मार्च 2026 को कब से कब तक रहेगा सूतक?
3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 09 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण के सूतक की कुल अवधि 9 घंटे 41 मिनिट की रहेगी। बच्चों, रोगी और बुजुर्गों के लिए दोपहर 02:56 से 06:46 तक ही सूतक ही मान्य होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।