Chandra Grahan 2026 Time in India: इस बार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस दिन देश के कुछ हिस्सों में होली उत्सव भी मनाया जाएगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा।

chandra grahan visibility in india: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये साल 2026 का एकमात्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक आदि सभी नियम माने जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण दोपहर 03:23 से शुरू होकर शाम 06:47 तक रहेगा। देश की 10 राजधानियों में चंद्र ग्रहण कब से कब तक दिखाई देगा, आगे जानिए…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 3 March 2026: कितने बजे खत्म होगा चंद्र ग्रहण, इसके बाद कौन-से 5 काम जरूर करें?

कोहिमा में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में सबसे पहले चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। नागालैंड की राजधानी कोहिमा में चंद्र ग्रहण शाम 05:17 से शुरू होगा जो 06:46 तक रहेगा। यहां 01 घण्टा 29 मिनट के लिए चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: सूतक काल में किन लोगों को है खाने की छूट?

नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

देश की राजधानी नई दिल्ली में चन्द्र ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक दिखाई देगा। यानी यहां चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 20 मिनट 28 सेकण्ड की रहेगी।

ईटानगर में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी ये चंद्र ग्रहण 1 घंटे से ज्यादा देर तक दिखाई देगा। यहां की राजधानी ईटानगर में चंद्र ग्रहण शाम 05:19 से 06:46 तक दिखाई देगा। यहां ग्रहण की अवधि 01 घण्टा 27 मिनट की रहेगी।

कोलकाता में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चंद्र ग्रहण शाम 05:43 से दिखाई देगा जो, यहां ग्रहण की समाप्ति शाम 06:46 पर होगी। यहां चंद्र ग्रहण की अवधि 01 घण्टा 03 मिनट 42 सेकण्ड की रहेगी।

चेन्नई में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यहां शाम 06:21 से चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जो 06:46 तक रहेगा। यहां सिर्फ 25 मिनिट 42 सेकंड के लिए ही ये ग्रहण दिखाई देगा।

बेंगलुरु में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण शाम 06:32 से 06:46 तक दिखाई देगा। इसकी अवधि 14 मिनट 31 सेकण्ड की रहेगी।

हैदराबाद में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। यहां चंद्र ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक दिखाई देगा। यहां इसका कुल समय 20 मिनट 05 सेकण्ड्स की रहेगी।

कानपुर में चन्द्र ग्रहण 2026 का समय

उत्तर प्रदेश की राजधानी कानपुर में चंद्र ग्रहण शाम 06:14 से दिखाई देना शुरू होगा जो 06:46 के दिखाई देगा। यहां इस ग्रहण की कुल अवधि 32 मिनट 22 सेकण्ड की रहेगी।

गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

असम की राजधानी गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण शाम 05:27 से दिखाई देने लगेगा, जो 06:46 तक रहेगा। नागालैंड और ईटानगर के बाद सबसे ज्यादा देर तक यहीं चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, यहां इसकी कुल अवधि 01 घण्टा 19 मिनट की रहेगी।

भुवनेश्वर में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चन्द्र ग्रहण शाम 05:54 से 06:46 तक रहेगा। यहां ग्रहण की कुल अवधि 52 मिनट की रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।