MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Chandra Grahan 2026: सूतक काल में किन लोगों को है खाने की छूट?

Chandra Grahan 2026: सूतक काल में किन लोगों को है खाने की छूट?

chandra grahan kab se lagega: 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण से जुड़े अनेक नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। जैसे चंद्र ग्रहण के दौरान और इसके सूतक काम में कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए लेकिन कुछ लोगों को इन नियमों में छूट दी गई है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 03 2026, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ध्यान रखें चंद्र ग्रहण से जुड़े ये नियम
Image Credit : Getty

ध्यान रखें चंद्र ग्रहण से जुड़े ये नियम

grahan in march 2026 timings in hindi: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इससे जुड़े सभी नियम जैसे सूतक आदि भी यहां मान्य होंगे। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक की शुरूआत से लेकर अंत तक कई नियमों का पालन करना जरूर माना गया है जैसे इस दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। इन नियमों में कुछ लोगों को छूट दी गई है। आगे जानिए कौन हैं वो लोग जिन्हें चंद्र ग्रहण के सूतक काल में खाने-पीने की छूट दी गई है…


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 3 March 2026: कितनी बजे खत्म होगा चंद्र ग्रहण, इसके बाद कौन-से 5 काम जरूर करें?

25
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम
Image Credit : Getty

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम

भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी सुबग 06 बजकर 23 मिनिट से माना जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त भी होगा। इस सूतक की कुल अवधि लगभग 12 घंटे की रहेगी। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है जैसे सूतक काल में कुछ भी खाना नहीं चाहिए।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time Today: भारत में सबसे पहले कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

35
किन लोगों को है सूतक में खाने की छूट?
Image Credit : Getty

किन लोगों को है सूतक में खाने की छूट?

हमारे विद्वानों ने जब सूतक और ग्रहण के नियम बनाए तो व्यवहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा। वैसे तो चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कुछ भी खाने की मनाही है लेकिन कुछ लोगों को इस नियम में छूट दी गई है। ये हैं बच्चे, रोगी और बुजुर्ग। यानी सूतक काल के दौरान भी ये लोग भोजन आदि कर सकते हैं।

45
बच्चों, बुजुर्गों और रोगी के लिए कितने समय का सूतक?
Image Credit : Getty

बच्चों, बुजुर्गों और रोगी के लिए कितने समय का सूतक?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमतौर पर चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और इसी के साथ इसके नियम भी पालन करना भी जरूरी होती है लेकिन बच्चों, रोगी और बुजुर्गों के लिए सिर्फ एक प्रहर यानी 3 घंटे का सूतक ही मान्य रहता है। यानी इनके लिए ग्रहण काल के दौरान का सूतक ही मान्य रहता है।

55
क्यों बनाया गया ये नियम?
Image Credit : Getty

क्यों बनाया गया ये नियम?

हमारे विद्वान चाहते थे कि लोक व्यवहार के दृष्टिकोण से सभी के लिए लंबे समय के सूतकों के नियमों का पालन उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों को इसमें छूट दी क्योंकि ये तीनों ही नि:शक्त यानी कमजोर होते हैं। ये तीनों ही बिना भोजन किए ज्यादा समय तक नहीं रह सकते। इसी वजह से इन तीनों ही ग्रहण काल को छोड़कर सूतक के अन्य समय में भोजन आदि कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
चंद्र ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chitragupt Puja 2026: 4 या 5 मार्च, कब करें चित्रगुप्त पूजा? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त और आरती
Recommended image2
Blood Moon: एक साथ दिखेंगे सूरज और चांद, आसमान में होगा दुर्लभ नज़ारा
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें देश के बाकी शहरों की रोजा टाइमिंग
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार का समय, जानें आगरा, बरेली समेत 5 शहरों में रोजा खोलने का वक्त
Recommended image5
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय, जानें अलीगढ़, मुरादाबाद समेत 5 शहरों में रोजा खोलने का वक्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved