MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Amalaki Ekadashi 2026: कब करें आमलकी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, मंत्र-मुहूर्त और पारण का समय

Amalaki Ekadashi 2026: कब करें आमलकी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, मंत्र-मुहूर्त और पारण का समय

Amalaki Ekadashi 2026 Date: होली से पहले आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी और रंगभरी ग्यारस के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार आमलकी एकादशी का व्रत फरवरी 2026 में किया जाएगा।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 26 2026, 09:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या है आमलकी एकादशी 2026 की सही डेट?
Image Credit : Getty

क्या है आमलकी एकादशी 2026 की सही डेट?

Amalaki Ekadashi Significance: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष उत्सव मनाया जाता है जिसे फाग कहते हैं। इस उत्सव में रंगों का उपयोग भी होता है, इसलिए इसे रंगभरी ग्यारस भी कहते हैं। मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में इस एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। इस बार आमलकी एकादशी का व्रत फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में या जाएगा। आगे जानिए आमलकी एकादशी की सही डेट, पूजा विधि और मंत्र-मुहूर्त सहित हर बात…


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?

25
कब करें आमलकी एकादशी व्रत 2026?
Image Credit : Getty

कब करें आमलकी एकादशी व्रत 2026?

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 फरवरी, गुरुवार की रात 12:33 से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 27 फरवरी, शुक्रवार की रात 10:3 तक रहेगी। चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 27 फरवरी, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Sutak Time: 3 मार्च को कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

35
आमलकी एकादशी 2026 पारण टाइम
Image Credit : Getty

आमलकी एकादशी 2026 पारण टाइम

आमलकी एकादशी व्रत का पारण 28 फरवरी, शनिवार को किया जाएगा। पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 47 मिनिट से शुरू होकर 09 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा। विधि-विधान से पारण करने के बाद ही इस व्रत का पूरा फल मिलता है।

45
आमलकी एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

आमलकी एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 11:13 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 12:39 से 02:05 तक
दोपहर 02:05 से 03:32 तक
शाम 06:24 से रात 07:58 तक
रात 07:58 से 09:31 तक

55
कैसे करें आमलकी एकादशी व्रत-पूजा?
Image Credit : Getty

कैसे करें आमलकी एकादशी व्रत-पूजा?

- आमलकी एकादशी के एक दिन पहले यानी 26 फरवरी, गुरुवार की रात सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। संभव हो तो जमीन पर चटाई बिछाकर सोएं।
- 27 फरवरी, शुक्रवार की सुबह सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। जिस स्थान पर पूजा करनी है, उसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
- शुभ मुहूर्त से पहले पूजा सामग्री एक स्थान पर रख लें। मुहूर्त शुरू होने पर सबसे पहले लकड़ी के
पटिए पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- शुद्ध घी का दीपक जलाएं, भगवान के चित्र पर कुमकुम से तिलक करें और फूलों की माला पहनाएं। रोली, चावल, गुलाल, अबीर आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाते रहें।
- पूजा के दौरान मन ही मन में ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहें। फल-मिठाई का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते जरूर रखें। अंत में आरती करें। 
- भगवान विष्णु की पूजा के बाद आंवला वृक्ष की पूजा करें और दीपक लगाएं।- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें। रात भर जागकर भजन-कीर्तन करें। 
- अगले दिन सुबह ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें। गाय को चारा खिलाएं। इसके बाद स्वयं भोजन करें।
- इस तरह जो व्यक्ति विधि-विधान से आमलकी एकादशी का व्रत-पूजन करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और वह परेशानियों से बचा रहता है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Amalaki Ekadashi Vrat Katha: अनजाने में रखा व्रत, बदल गई किस्मत! पढ़ें आमलकी एकादशी व्रत की रोचक कथा
Recommended image2
Holi 2026: कहां है वो खंभा, जिस फोड़कर प्रकट हुए थे भगवान नृसिंह? जानें अनोखी मान्यता
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें बाकी शहरों की रोजा टाइमिंग
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Bangalore: बेंगलुरु, चेन्नई समेत साउथ इंडिया के प्रमुख शहरों में आज का सेहरी-इफ्तार टाइम
Recommended image5
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय, साथ ही जानें यूपी के प्रमुख शहरों में रोजा खोलने का टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved