ब्लैक डायरी: कभी-कभी होश खोने पर हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसका पश्चतावा बाद में होता है। ऐसा ही कुछ दीपक (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ। उसकी एक गलती से उसकी खूबसूरत दुनिया बरबाद हो सकती है। वो बार-बार यहीं सोचता है कि काश उसने ज्यादा ड्रिंक नहीं किया होता और ना उस लड़की से कभी मिलता जिसे कभी बेइंताह प्यार किया था। कई बार उसके जहन में सुसाइड जैसे ख्याल भी आते हैं। चलिए जानते हैं दीपक के साथ ऐसा क्या हुआ और एक्सपर्ट उसे क्या सलाह देते हैं।

35 साल के दीपक की शादी को 5 साल हुए हैं। उनका एक 3 साल का बेटा है। वो अपनी पत्नी रिया (बदला हुआ नाम) से बहुत प्यार करते हैं। आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपक बताते हैं कि जून में वो एक ट्रिप के सिलसिले में गोवा गए थे। मीटिंग के बाद वो एक होटल में पार्टी कर रहे थे तभी अचानक उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनके सामने आ गई। वो उसे देखकर हैरान रह गए। 

दीपक बताते हैं कि एक वक्त था जब मैंने उसे टूट कर चाहा था। उसे भी मुझसे प्यार था। लेकिन इस रिश्ते के खिलाफ उसके घर वाले थे। इसलिए वो मेरे प्यार को छोड़कर परिवार की मर्जी से शादी कर ली थी। उसके जाने के बाद कुछ साल तक मैं दर्द में रहा। लेकिन रिया के आने के बाद से जिंदगी बदल गई। वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को भूल गए थे। लेकिन जब वो अचानक आई तो ना जाने क्यों उसके बारे में जानने को बेताब हो गए।

दीपक बताते हैं कि पार्टी में हम दोनों ने ड्रिंक किया। इसके बाद वो एक्स गर्लफ्रेंड से बात करते करते उसके कमरे में चले गए जहां वो ठहरी थी। बातचीत में एक्स गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसका डिवोस हो गया है। वो अकेली चेन्नई में रहती है। होटल के रूम में भी हमने पी और मैं होश खो बैठा। वो भी होश में नहीं थी। बेहोशी के आलम में हमारे बीच वो हो गया जो नहीं होना था।सुबह हम जब उठे तब एक दूसरे की बाहों में पाया। मैं घबरा गया था। फिर उसने कहा कि  जो हुआ वो होश में नहीं हुआ था। इसलिए इस पल को भूल जाना और अपनी पत्नी को भी इसके बारे में नहीं बताना।

इस घटना को गुजरे हुए तीन महीने हो गए हैं, लेकिन मैं उस पल को भूल नहीं पा रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने रिया को धोखा दिया है। मैं उसे खोना नहीं चाहता हूं। मैं उसे धोखा नहीं देना चाहता था। पता नहीं ये कैसे हो गया। उससे और बच्चे से दूर होकर मैं जिंदा रहने की सोच भी नहीं सकता हूं। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं।

एक्सपर्ट की राय- शराब एक ऐसी चीज है जो कब आप पर हावी हो जाता है पता नहीं चला। आपसे गलती तो हुई है क्योंकि जब आप होश में नहीं थे तब आपको अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के रूम में जाना नहीं चाहिए थे। खैर जो हो गया सो हो गया। लेकिन अगर वो आपकी जिंदगी से दूर हो गई हैं और आने वाले वक्त में किसी तरह का हडल नहीं क्रिएट करेंगी तो फिर आप अपनी वर्तमान के जीवन पर फोकस कीजिए। क्योंकि कोई भी पत्नी ये नहीं बर्दाश्त कर सकती कि उसके पति का संबंध किसी और के साथ बना था। आपको ये बात अपनी पत्नी से छुपानी होगी। अगर आप अपनी पत्नी से इस बाबत बात करते हैं तो वो कोई भी कदम उठा सकती हैं। जिससे आपका बच्चा भी प्रभावित होगा। आप उसे महरूम हो सकते हैं। अगर आप गिल्ट से नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी काउंसलर की मदद लें। ताकि आप इससे बाहर निकल सकें। इसके साथ खुद से वादा कीजिए कि इस तरह की चीजें दोबारा नहीं होगी।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी बोलने लगी है-सेक्स के लिए किसी और के पास जाओ

कोमा में गई नर्स ने भगवान से मिलने का किया दावा, बताया-ईश्वर ने इस बारे में की बात