रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में पड़ी लड़की मुंबई छोड़कर प्रेमी के संग दिल्ली आ गई। यहां वो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। जिसके साथ वो ताउम्र रहने और एक अलग दुनिया बसाने की सोच रही थी, वहीं उसका कातिल होगा उसे पता नहीं था। 26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहती ती। वो मलाड इलाके में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां पर उसकी मुलाकात आफताब अमीन से हुई। दोनों लिव इन में रहने लगें। लेकिन जब ये बात लड़की के फैमिली को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए। लेकिन इसके बाद वो वापस फैमिली के पास नहीं जा पाई,क्योंकि आफताब ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी बन गया शैतान

18 मई 2022 को आफताब ने धारदार हथियार से श्रद्धा की हत्या कर दी। फिर उसे शव के टुकड़े-टुकड़े करके दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। पांच महीने बात पुलिस ने इस केस का खुलासा किया है। पुलिस ने आफताब को पकड़ लिया और हत्या के पीछे जो वजह सामने आई वो शादी थी। श्रद्धा बार-बार आफताब पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जंगल से लड़की के हड्डियों को बरामद किया।

बेटी को खोजने पहुंचे पिता को लगा झटका

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 59 साल के विकास मदान वाकर ने 8 नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। वो मुंबई से दिल्ली आकर महरौली थाने में बेटी के गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। विकास मदान ने बताया कि वो परिवार के साथ मुंबई के पालघर में रहते हैं। बेटी श्रद्धा एक लड़के आफताब के साथ रहने लगी थी। घर में जब विरोध हुआ तो वो मुंबई छोड़ दी। बात में पता चला कि वो दिल्ली के महरौली में रह रही है। इसका बाद किसी ना किसी के जरिए उसकी जानकारी मिलती थी। लेकिन कुछ महीने से उसके बारे में कोई अता-पता नहीं चला। फिर उसके नंबर पर कॉल किया गया। जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसके छतरपुर स्थित फ्लैट पर पहुंचे। लेकिन वहां ताला लगा था। जिसके बाद वो थाने पहुंचे। लेकिन उनकी बेटी उनसे बहुत दूर जा चुकी है।

और पढ़ें:

शर्टलेस जीजा पर समंदर किनारे साली को आया 'प्यार', दीदी ने बहन के मंसूबों को पर ऐसे फेर दिया पानी

नहीं होगी सब्जी, दाल या चटनी की जरूरत, बस सर्दियों में बनाकर रख लें ये शानदार अचार