सार

ये अप्रैल 2022 का चौथा और अंतिम सप्ताह है। इस सप्ताह की शुरूआत 25 अप्रैल से होगी जो 1 मई तक रहेगा। इस सप्ताह वरुथिनी एकादशी, गुरु प्रदोष, शनिश्चरी अमावस्या आदि पर्व मनाए जाएंगे।

उज्जैन. सप्ताह के अंतिम दिन साल का पहला सूर्यग्रहण होगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते यहां इसका कोई धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व नहीं माना जाएगा। इस सप्ताह चंद्रमा मकर से मेष राशि तक का सफर पूरा करेगा। इस सप्ताह में बुध, शुक्र और शनि ग्रह राशि बदलेंगे। इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर लोगों के जीवन पर भी दिखाई देगा। ग्रहों के इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह प्रेम संबंधों में विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। इस सप्ताह कारोबार से लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

वृषभ राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कारोबार में फंसे पैसे को निकालने को लेकर प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। किसी निजी मामले में आप कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, अनुभवी से सलाह-मशिवरा जरूर करें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। इस सप्ताह अधिक खर्च रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार एवं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस सप्ताह कारोबार में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। 

कर्क राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से बिजनेस के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। धन और व्यापार के मामले में स्थाई रहेंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित होगी। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें। कार्य में नई योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। आप सामाजिक दायित्व की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

कन्या राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
इस सप्ताह मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई नया विवाद सामने आ सकता है। आपका रुका हुआ पैसा इस सप्ताह मिल सकता है। आपको बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा। रोमांस के लिए भी अच्छा समय है। 

तुला राशिफल(Libra Weekly Horoscope)
इस सप्ताह प्रेम संबंध में लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लेकिन आप भावनाओं में बहकर कोई गलत कदम न उठाएं। कामकाज की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक मसलों को सुलझाने में किसी वरिष्ठ की सलाह काम की साबित होगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह जातक परिवार में कुशल-मंगल रहेगा। 

धनु राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पैसे के नुकसान की भरपाई संभव है। किसी से भी विवाद को उभरने नहीं दें। 

मकर राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आप पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-मोच लगने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। कामकाजी व्यस्तता का असर घर-परिवार पर भी दिखेगा। 

मीन राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
इस सप्ताह खान-पान का विशेष ख्याल रखें क्योंकि मौसमी बीमारी आपको चपेट में ले सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यों में सफलता पाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। नौकरी में हैं तो आपकी योग्यता की तारीफ होगी। आपके दांपत्य में स्थिरता बनी रहेगी।