सार
आज (9 मई, सोमवार) को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी। सोमवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो शाम 5 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
उज्जैन. सोमवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की दोपहर लगभग 01.30 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करनी ही पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
परिवार के बुजुर्गों का आज खासतौर पर ध्यान रखें। सेहत में जरा भी गिरावट दिखे तो तुंरत डॉक्टर के पास ले जाएं। किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्राएं करना पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ननिहाल पक्ष की ओर से फायदा होता नजर आ रहा है। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात आ सकती है, जो सकारात्मक रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा, बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कोर्ट-कचहरी का कोई मसला रूका है तो आज में गति आ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
लाइफ पार्टनर के साथ चल रहे खराब संबंधों में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। पुराने रोगों से राहत मिलेगी। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में मजबूत बनेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। युवाओं को नए कार्य व्यवसाय रोजगार के साधन प्राप्त होंगे।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
बिजनेस और नौकरी कर रहे लोगों के लिए उन्नति के रास्ते खुलेंगे। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा, नहीं तो पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्य और धन संबंधी बातों पर विचार करें लाभ का अवसर आएगा।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपकी कामों के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक संकट दूर हो सकता है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म को महत्व देंगे। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग बन ररे हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मांगलिक प्रसंगों-उत्सवों में शामिल हो सकते हैं।
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन उत्तम है, सोचे हुए सभी काम इस दिन पूरे होने की संभावना बन रही है। आर्थिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नए कामों से धन प्राप्त होगा। रूके हुए कार्यों को गति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव जरूर आएगा।
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नए स्टार्टअप में हाथ आजमा सकते हैं, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। दिल के पेशेंट को अपना ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। संतान और शिक्षा जैसे मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामले बेहतर तरीके से होंगे।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज पूर्व में लिए गए आपके निर्णयों की सराहना की जाएगी। सेहत के लिहाज से थोड़ा सा संभलकर रहने का समय है। खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों और कामों में समय नष्ट न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पारिवारिक स्थिति पहले से मजबूत दिखाई देगी। भाई-बंधुओं के साथ बेहतर वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खान-पान में लापरवाही न बरतें। नौकरी में किसी विवादों में घिर सकते हैं। जो काम कर रहे हैं उसमें परिवर्तन की संभावना भी है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। कारोबारी लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। आंखों से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। पुरानी बचत आज अचानक खत्म हो सकती है, इससे आपका तनाव और भी बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद बड़ा रूप ले सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यदि काम को लेकर आपने कोई योजना बनाई है तो आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। भूमि, संपत्ति या वाहन खरीदी-बिक्री के योग बन रहे हैं।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ स्थानांतरण होने के चांस भी हैं। युवाओं को एक से अधिक कामों के ऑफर आएंगे। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय साथ देगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।