सार

9 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात लगभग 1 बजे तक रहेगी। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। शनिवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा।

उज्जैन. शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। अन्य ग्रह मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज व्यवसाय में उन्नति होगी। आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार देखेंगे और मानसिक व भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भरता रहेगी। कामकाज सावधानी से निपटाएं, परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आज आर्थिक सौदा या व्यवस्था सावधानी से करें। 
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके किसी काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते है। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। घर परिवार मे आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बन सकता हैं। 
उपाय- अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप अनावश्यक जटिलताओं में फंसे रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहे। बाहरी मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। 
उपाय- भगवान कालभैरव की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यापार में सावधानी से काम करें। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे कोई कुछ कहे, उस पर भरोसा ना करें। रूके हुए कार्यों के सम्पन्न होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज किसी प्रकार का भय एवं असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिसे लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी या कार्यक्षेत्र मे अस्थिरता रहेगी। मन में सकारात्मकता बनाये रखना अनिवार्य है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज निश्चय ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, साथ ही खर्च में वृद्धि भी दिखेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक प्रसन्न दिखेंगे, उनका कोई लम्बे समय से अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। दिन शुभफलदायी रहेगा।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अकारण किसी चिंता के कारण मन परेशान हो सकता है। आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें, दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा।
उपाय- श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन आपके अनुकूल रहेगा। नई आजीविका के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सभी सहयोग करेंगे। कामकाज के अवसर बढ़ेंगे। आर्थिक हित साधने में सफल रहेंगे। आज प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको कोई मानसिक तनाव हो सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। आज आर्थिक मामले सुदृढ़ रहेंगे, आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी काफी समय से करते आ रहे हैं।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा और पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पारिवारिक विवाद खत्म होने के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- मंदिर में तेल का दान करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापारिक संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज कुछ लोगों को वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।