सार

आज (8 मई, रविवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.37 तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
 

उज्जैन. रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और बाद में अश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को चंद्रमा कर्क में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके दिमाग में कुछ खास आइडिया आएंगे, जिससे आपके बिजनेस को तेजी मिलेगी। लेकिन फिलहाल उन आइडिया को आप किसी के साथ साझा न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां मिलेगी। संतान से भी खुश प्राप्त होने का योग बन रहा है।
उपाय- नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको चाहकर भी कोई मदद नहीं कर पाएगा। आज अगर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें। संतान से जुड़ी कोई ऐसी खबर मिलेगी, जो आपका दिल तोड़ देगी। नौकरी में भी दिन सामान्य ही रहेगा। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज अचानक परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। भागदौड़ के कारण आप भी तनाव में आ सकते हैं। आज परिवार के सदस्यों को संयम बनाकर चलना होगा, नहीं तो छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। किसी मित्र की सलाह काम आ सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की यथासंभव सहायता करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आपका आज का दिन उन्नति भरा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन और बिनजेस में फायदे के योग बन रहे हैं। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। 
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आप अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान भी आप ही को रखना है।
उपाय- गरीब बच्चों को फलों का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आपको अपबने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में तंगी आ सकती है। संतान की शिक्षा में बाधा के कारण परेशानी महसूस करेंगे। आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। नहीं तो भविष्य में वो निर्णय आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
उपाय- पीपल की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है, जिससे आपकी खुशियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में आसपास के लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ शत्रु भी हो सकते हैं। संतान की सफलता आपकी खुशियां बढ़ा सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी। 
उपाय- एक श्लोकी भागवत का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपने लाइफ पार्टनर से साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। लव पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। बुजुर्गों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। शुगर के पेशेंट आज खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो तकलीफ बढ़ सकती है।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
जो स्टूडेंट विदेश में शिक्षा के लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। बढ़ती गर्मी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। इसलिए खुद को थोड़ा आराम दें। पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन थोडी देर बाद सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- शिव रुद्राष्टक का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपकी कोई बात परिवार वालों को बुरी लग सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। वैवाहिक जीवन में किसी बात पर तकरार हो सकती है। 
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
लंबे समय से रूका कोई काम आज पूरा हो सकता है। पैसों को लेकर किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी की बातों में आकर गलत जगह निवेश कर सकते हैं। इसलिए किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। छोटी बच्चे आपको परेशान कर सकते हैं। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।