सार

8 अप्रैल, शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 8 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह जैसे चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इस राशि के लोग आज अपना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए भी आज का दिन ठीक है। आज आप थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें तो आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। पति-पत्नी से बीच सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद इस समय मिल सकता है।
उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आ सकता है, जिससे आपके मन को तसल्ली मिलेगी। घर-परिवार से जुड़े बड़े फैसले आज आप ले सकते हैं। शाम को आप थोड़ा रिलेक्स फील करेंगे। परिवार के लोगों के साथ समय बीतने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जो का मन बनेगा।
उपाय- तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। खाने-पीने का ध्यान रखें । कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। ध्यान रहे कि किसी से कोई झगड़ा न हो। 
उपाय- कन्याओं को भोजन करवाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको अपने गुस्से पर नियमंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको अपने खर्चों को कटौती करना होगी। मुसीबत आने से पहले उसके निवारण के बारे में सोच लें तो अच्छा रहेगा। बेरोजागरों को रोजगार मिलने की संभावना है। कोई अच्छा ऑफर आज सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। पुराने दुश्मन आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आपका व्यवहार आज आपको जीत दिलाएंग। पति-पत्नी साथ में कही घूमने जा सकते हैं। नौकरी के अच्छे ऑफर आज आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय- कच्चा अनाज मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज किस्मत आपका साथ देगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी, लेकिन आंख मूंदकर किसी भी विश्वास करना भारी पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों से आपको खुशियां मिलेंगी। समय अनुकूल है। पैसों की बचत करके रखें, ये भविष्य में काम आएंगे।
उपाय-गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी ऐसे विषय पर आपकी बहस हो सकती है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। आप सकारात्मक चीजों को लेकर आगे बढ़ेंगे।कोई ऐसा काम न करें जो आपके लाइफ पार्टनर को पसंद न हो, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
न चाहते हुए भी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिना मांगे किसी को राय न दें। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कोई बना-बनाया काम आज बिगड़ सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। दोस्तों की मदद से दोबार नए काम की शुरूआत हो सकती है। साहित्य के प्रति रुचि बनी रहेगी। मनपसंद किताब पढ़ने से सुकून मिलेगा। किसी भी पर भी अनावश्यक क्रोध न करें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज रियल एस्टेट से जुड़े इन्वेस्टमेंट आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अगर आपको किसी बात पर आपत्ति है तो परिवार के सामने बिना झिझक अपना मत सबके सामने रखें, नहीं तो आपको न चाहते हुए भी सबकी बात माननी पड़ेगी। आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के कारण प्रमोशन मिल सकता है। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कुछ लोग आपके जीवन में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं इसलिए सुनो सबकी लेकिन करो मन की। किसी से भी विवाद करेंगे को हानि आपको भी उठानी पड़ेगी। बिजनेस में पैसा लगाकर आज आप नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। दोस्त हर कदम आपकी मदद करेंगे।
उपाय- हल्दी का दान करें।