सार
आज (7 मई, शनिवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो सुबह 09.20 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
उज्जैन. शनिवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में आ चुका है। अन्य ग्रह शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लोग आज आपकी मदद करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, जिसे लेकर आपको कुछ बातें सुननी पड़ेंगी। संपत्ति से जुड़े विवाद और गहरा सकते हैं। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आक्रमक नेचर आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज पूरा हो सकता है। दूसरों से मदद की उम्मीद न करें तो बेहतर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके मन में कोई अनजाना डर रहेगा। कोई व्यक्ति सलाह दे तो भी आज पैसा निवेश न करें। सेहत को लेकर भी आज सावधान रहें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। आज आपकी तय की गई प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। संतान से सुख मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
बिना मांगे आज किसी को सलाह न देने से बचें। आज आपको विरोधियों के षड़यंत्र का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप हर स्थिति को अच्छे से कंट्रोल कर लेंगे। आज आपको पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने चल रहे विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। खर्च पहले से बढ़ सकता है। सिरदर्द या अन्य कोई छोटी-मोटी की समस्या हो सकती है। संतान से जुडे मामलों में सख्ती करने से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपको जीवनसाथी का व्यवहार परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूटने की नौबत आ सकती है। वाहन चलाने समय सावधानी रखें। आज आप किसी से वाद-विवाद भी न करें। कुछ खास लोगों से बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ा काम आज शुरू हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पुराने रुके हुए कामों में तेजी आने के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बदहजमी या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत अचानक खराब हो सकती है। आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। क्योंकि सारा दिन भागदौड़ में बीत जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अति उत्साह में कोई गलत निर्णय आज आप ले सकते हैं। संतान पक्ष की चिंता सताएगी। आपके हाथ से कोई गलत काम हो सकता है। जिसका आपको पछतावा भी होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल होती दिख रही है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किसी घटना को देखकर आप डर सकते हैं। मन में भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। कोर्ट-कचहरी से जुडे मामले बाहर ही निपटा लें तो अच्छा है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जाता क्योंकि मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। यात्रा से धन लाभ के योग आज बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
पड़ोसियों से या परिवार में आज किसी से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दोस्तों की मदद से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।