सार

आज (5 मई, गुरुवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह 7.30 तक भद्रा भी रहेगी।

उज्जैन. गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अगर आप कोई गैरकानूनी काम करते हैं तो आज आपको संभलकर करना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज कोई छोटा सा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा। पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। 
उपाय- बहते हुए पानी में चावल प्रवाहित करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
बिना सोचे-समझे किसी कागज पर साइन न करें नहीं तो किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज किए गए निवेश का फायदा आने वाले समय में हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें, कोई व्यक्ति आपसे धोखा कर सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील आज होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। माता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। 
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कोई पुरानी बीमारी अचानक तकलीफ दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है, ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है। खर्च अधिक होने से थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों की नौकरी में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करने से बचें या किसी अनुभवी की सलाह पर ही सौदा करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से आज राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले घर में बैठकर निपटा लें, किसी बाहर वाले की सलाह न लें। 
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी और शानदार डील आज आपके हाथ से निकल सकती है। साझेदारी में काम करने से बचें और ना आज किसी को पैसा उधार न दें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहने वाला है, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। खान-पान में सावधानी रखें तो पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज सुबह उठने से ही आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आज हम अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचें। बिजनेस और नौकरी में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। आज आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। 
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जरूरत से ज्यादा खर्चा करने की आदत आज आपको परेशानी में डाल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। इनके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। पारिवरिक मामलों में दूसरों को दखल न होने लें, इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है। 
उपाय- नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको निवेश करते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। पिता के सहयोग से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी और बढ़ सकती है। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। 
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी है। नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी किसी बात पर तनाव हो सकता है। 
उपाय- लक्ष्मी द्वादशनाम स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। ये काम आज कल कर सकते हैं। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दोस्तों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई बांटें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी सोच पॉजिटिव रखनी होगी। बिजनेस में होने वाला फायदा कुछ कम हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।  उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन ठीक है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी आज बन रहे हैं। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।