सार

31 मार्च, गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 12.22 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.30 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और बाद में उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को चंद्रमा मीन राशि में, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पुराने रोग में आराम मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। लाइफ पार्टनर की कोई बात परेशानी बड़ा सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार के पुराने मसले हल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब में डालें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। कानूनी मामलों में फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं। आज आप खर्चों से परेशान हो सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में से भी कुछ खर्च हो सकता है।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पत्नी का साथ मिलेगा। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचे। विवादों से दूर ही रहें। समय अनुकूल है, बचत कर सकते हैं।
उपाय- माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई ईनाम भी मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। हर फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मंदिर में हरी मूंग की दाल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कोई नया बिजनेस प्लान बन सकता है। संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। जोखिम वाला काम करने से बचें। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों को लेकर विवाद संभव है। दूसरों की बातों आकर किसी से विवाद न करें, मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है।
उपाय- शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ बात न करें।
उपाय- पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मदद मिलेगी। समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। कोई ऐसा काम हो सकता है, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। माता की सेहत खराब हो सकती है। आपके बारे में कोई गलत अफवाह उड़ा सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे। कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। आपकी कंजूस प्रवृत्ति नुकसान करवा सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
उपाय- किसी गरीब को जूतों का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने को योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग