सार

30 मार्च, बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 1.19 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.48 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. बुधवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन हो नहीं पाएंगे। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुराना मित्र मिल सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। कोई जरूरी काम अटक सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, किसी से कहासुनी भी हो सकती है। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें तो बेहतर है।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है। ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं। मेहनत का फल आज मिल सकता है।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। किसी से भी विवाद न करें, नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। जौखिम भरे सौदे करने से बचें। किसी यात्रा की प्लानिंग आज बन सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद संभव है, इसलिए आज आपका चुप रहना जरूरी है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बुरी खबर भी आपको आज मिल सकती है। संतान को लेकर कोई सख्त निर्णय लेना पड़ेगा।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग