सार

3 अप्रैल, रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। नवरात्रि का दूसरा दिन होने से इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। रविवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.37 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. रविवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। शाम को आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप कुछ समय परिजनों की सेवा करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे।
उपाय- जरुरतमंदों को कपड़ों का दान करें। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा। 
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा। 
उपाय- चंद्रमा को प्रसन्न करन के लिए दूध का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा।
उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां भेंट करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह आज आपको भावुकता में नहीं लेना है। 
उपाय- किसी सुहागिन महिला को मेहंदी का दान करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- तांबे का टुकड़ा नदी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
उपाय- कच्चे अनाज का दान किसी मंदिर में करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता  दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझें। 
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। 
उपाय- सिंदूर का तिलक लगाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आपके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।
उपाय- भगवान राम के मंत्रों का जाप करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आज आपको आपकी  कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।