सार
आज (29 अप्रैल, शुक्रवार) वैसाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शुक्रवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात तक रहेगा।
उज्जैन. शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ जाएगा। शुक्र मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज की गई यात्रा आपको फायदा पहुंचाएगी। स्टूडेंट्स के लिए करियर के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। बिजनेसे बढ़ाने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं, इससे आपको फायदा भी होगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरीपेशान लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का फायदा मिल सकता है। संतान के भविष्य के लिए पैसा इन्वेसस्ट कर सकते हैं। कोई मंहगी वस्तु आज आप खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको झटक लग सकता है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका मन धार्मिक कामों की लगा रहेगा। संतान के कामों से भी आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। माता- पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपसे बिजनेस में कोई गलती हो सकती है। इसकी वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकता है। इसलिए अपने आंख और कान खुली रखें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी का अनुभव हो सकता है। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। आज आप कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। हालांकि परिवार के लोग भी इसमें आपका साथ देंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
परिवार के किसी सदस्य का प्रमोशन हो सकता है। आज का दिन बिजनेस करने वालो के लिए बेहतर रहेगा, ये कोई बड़ी डील आ कर सकते हैं। इस राशि के लोगों की पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अचानक कोई ऐसा व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी भी विवाद में न पड़े तो अच्छा रहेगा। नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। विदेश में नौकरी या व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कहासुनी हो सकती है।
उपाय- पत्नी को हरी चूड़ियां उपहार में दें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं जैसे लैपटॉप, मोबाइल आदि। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बिनेजस में पैसों से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज उसका निराकरण हो सकता है। इसके लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। माता-पिता आपकी सहायता करेंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि आपने धन का निवेश किया तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा वह आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप प्रसन्न चित्त होंगे। आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा।
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होगा। कोई मंहगी चीज आज गुम हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में उदासीनता बनी रहेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। मौसमजनित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा,जिसके कारण आपका मन भी लगा रहेगा। कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है। शासन और सत्ता का सहयोग मिलता दिख रहा है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो पूरा बिल आपके नाम पर फट जाएगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज दान करें।