सार
आज (27 अप्रैल, बुधवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 6.30 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
उज्जैन. बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को शुक्र ग्रह राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। साथ ही चंद्रमा भी कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह वृषभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अगर आप किसी खास काम के लिए यात्रा करने वाले हैं तो विचार त्याग दें क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। घर बैठे ही आपको बिजनेस से जुड़ी सफलता मिल सकती है। मन में आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी बनाएं रखें। कोई खुशखबरी आज आपको मिलने वाली है।
उपाय- राहु-केतु को शांत करने के उपाय करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अतिआत्मविश्वास आज आपके लिए घातक साबित हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आप खूब एंजाय करेंगे। आज आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। बढ़ी हुई महत्वाकांक्षा बिजनेस में बड़ी डील करने के लिए उकसाएंगी, लेकिन ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट हो सकता है।
उपाय- देवी पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
बिजनेस के लिए कुछ नए लोगों से संपर्क करना पड़ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र यानी काम करने के क्षेत्र में भी बदलाव के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आज पर कोई न कोई तनाव बना रह सकता है। हालांकि शाम तक स्थिति काबू में आ जाएगी। उसके बाद आपको अनुकूलता दिखेगी।
उपाय- माता को कुछ उपहार लाकर दें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनचाही सफलता इन्हें मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मित्रों से विवाद संभव है।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
किसी पर भी अति विश्वास करने से बचें, नहीं तो धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में अचानक वृद्धि के योग बन रहे हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ हो सकती है।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है या फिर पुराने वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। आज आपको अपने मन को शांत रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। जीवन साथी से किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। अत्यधिक ख़र्च होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपनी वाणी कौशल से सभी का दिल जीत लेंगे, इससे आपके रूके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति के अनुभव होगा। किसी दोस्त से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवन साथी के सेहत की चिंता आपको भी परेशानी में डाल सकती है। आज आपको मन पर नियंत्रण रखना होगा और एकाग्र होकर काम पर ध्यान देना होगा। आज आपको किसी विशेष काम में सफलता मिलने योग का बन रहा हैं। प्रेम प्रसंगों में आज आपको सफलता मिल सकती है।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ये जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे, उसी में इन्हें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका कोई पुराना साथी फिर से मिल सकता है। इससे आपको खुशी मिलेगी।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज किसी बात को लेकर मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव आपके मन में आ सकते हैं। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी, लेकिन आपको नकारात्मकता से दूर रहना है। ऑफिस में काम अधिक होने से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके आर्थिक स्तर में थोड़ी कमी आ सकती है। संतान पक्ष की सेहत का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। हालांकि किस्मत आपके साथ देने के लिए तैयार है। कोई अच्छी घटना भी आपके साथ घट सकती है। बिनजेस में अटकी हुई डील आज पूरी होने की उम्मीद है।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।