सार

22 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा।

उज्जैन. शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी बोलने की कला से ही आपको समाज में आज मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में किए गए निवेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ बेकार के कामों में व्यस्थ रह सकते हैं। खान-पान में सावधानी बरतें नहीं तो मौसमजन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से सामान्य रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। मनचाहे काम होने से मन में खुशी का अनुभव होगा। किसी बात से रूठकर आज आपके विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। आज का आपका दिन संतोष पूर्वक व्यतीत होगा। कम आय में भी आप संतुष्ट का अनुभव करेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोई अचानक आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा किए गए बिजनेस बढ़ाने के प्रयास सफल साबित होंगे और परिवार के अन्य लोगों से भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन थकावट के कारण परेशान हो सकते हैं। खर्चों में कुछ ज्यादा ही बढ़ोतरी दिखेगी। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
लेन-देन से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है, लेकिन आपको अपना दिल बड़ा रखना होगा। तीर्थ यात्रा का जाने का विचार बन सकता है, लेकिन इसके पहले सभी की सहमति अवश्य लें।  कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता बनी रहेगी। आपके चारों और सुखद वातावरण रहेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पुराने कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, इसलिए जो भी काम करें सोच-समझकर ही करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बिना वजह किसी पर भी क्रोध करने से बचें। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। 
उपाय- मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के लिए आलस्य अधिक रहेगा, इस कारण हाथ आया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आय में कमी के योग भी बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। 
उपाय- पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको झूठ बोलने से बचना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। रूका हुआ वैसा आज मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मध्यम रहेंगे। 
उपाय- तुलसी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पक्ष का रहेगा। सेहत में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा जिससे आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा और कुछ काम सोचे हुए अपने आप हो जाएंगे। 
उपाय- जरूरतमंदों का अनाज का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में आप शान्ति  का अनुभव करेंगे। न चाहते हुए भी कोई यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। मेहनत के अनुपात में फल नहीं मिल पाएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।