सार
इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, भविष्य जानने के लिए टैरो कार्ड रीडिंग का सहारा लिया है। टैरो कार्ड दिखने में काफी कुछ ताश के आम पत्तों की तरह होते हैं, लेकिन इनकी दुनिया काफी रहस्यमयी होती है।
उज्जैन. हाल में टैरो कार्ड रीडिंग काफी प्रचलन में है। टैरो शब्द टैरोटी से आया है इसका मतलब है कि कार्ड्स के पीछे दिखने वाली क्रॉस लाइन। भूमिका कलम के अनुसार, 20 मई, शुक्रवार को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को लकी कलर सफेद और लकी नंबर 10 है। बात करें वृषभ राशि वालों की तो आज ये अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इनका लकी कलर लाल और लकी नंबर 3 रहेगा। मिथुन राशि वाले इस दिन नए दोस्त बनाएंगे। इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 7 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगा। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10