सार

आज (20 अप्रैल, बुधवार) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। बुधवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। आज आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी, जिसके चलते आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।
उपाय- देवी पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं। 

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज पूरा दिन आपको अनुकूलता दिखेगी। कोई बेहद खास इंसान आपसे मिलने आ सकता है।  व्यापारिक क्षेत्र में आज आप नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव संभव है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें और अनुभवी की सलाह अवश्य लें।
उपाय- माता को कुछ उपहार लाकर दें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। आज आप अपने मन को शांत रखें। किसी के बहकावे में न आएं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन ज्यादा देर ये स्थिति नहीं रहेगी। अत्यधिक ख़र्च से मन उद्विग्न रहेगा। 
उपाय- गरीब बच्चों  को मिठाई खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
सेहत को लेकर गंभीर रहें, नहीं तो पुरानी बीमारी फिर से लौट सकती है। किसी पर अति विश्वास न करें, नहीं तो आगे जाकर पछताना पड़ सकता है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लेकिन फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मौसमजन्य बीमारियां परेशान कर सकती हैं। मित्रों से विवाद हो सकता है। क्रोध करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। रुके हुए कार्यों में गति और सफलता दोनों मिलेगी। परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सभी से सलाह जरूर लें।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किस्मत आपका पूरा-पूरा साथ देगी। इसके चलते कोई अच्छा काम आपके हाथों हो सकता है। आर्थिक स्तर थोड़ा मध्यम रहेगा। जमापूंजी में खर्च हो सकता है। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का जरूर ध्यान दें। भीषण गर्मी आपको परेशान करेगी। ऑफिस में किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
इस राशि के विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, इन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  आज इस राशि के लोगों की सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। साथ ही इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ा फायदा हो सकता है। 
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
इस राशि के लोग लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। भागदौड़ के साथ-साथ और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आप मन को नियंत्रण में रखें। एकाग्र होकर अपने कार्य में ध्यान दें। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने योग का बन रहा हैं। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अगर आप किसी खास काम के लिए यात्रा करने वाले हैं तो उसे टालने की कोशिश करें। समय अनुकूल नहीं है, चोट-मोच के योग बन रहे हैं। व्यापारिक सफलता मिल सकती है। मन में आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहेगी। जो भी करें सोच-समझकर करें।
उपाय- राहु-केतु को शांत करने के उपाय करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज किसी वजह से मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी इसलिए नकारात्मकता से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम फिर भी नहीं मिल सकेगा। लोगों के बहकावे में आकर कोई गलत काम न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। 
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको सब तरफ से फायदे के योग बन रहे हैं। पुराना रुका हुआ पैसा भी आज मिल सकता है। आज की यात्रा आपके लिए सफलता देने वाली रहेगी। आपके लिए दिन शुभ है परंतु स्वयं के अलावा अन्य पर अतिविश्वास न करें। कोई आपका खास व्यक्ति ही आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।