सार

आज (19 मई, गुरुवार) ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन संकष्ठी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो सुबह 09.21 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
 

उज्जैन. गुरुवार को पहले मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक में, मंगल, गुरु और शु्क्र ग्रह मीन में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। कोई यात्रा भी हो सकती है, जो यादगार रहने वाली है। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवनसाथी से हर तरह से मदद मिलेगी और भावनात्मक स्तर पर भी आपके अनुकूल रहेंगी। किसी नए प्रोजेक्ट का काम हाथ में आ सकता है। बिजनेस में कुछ नए सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको मिल सकता है। सेहत के लिए विशेष सावधानी रखनी होगी। शेष कोई परेशानी आज नहीं रहेगी।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपने काम में गति पकड़ लेंगे। रुपए पैसों की आवक भी बनी रहेगी। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। अतिरिक्त कमाई भी इस समय हो सकती है। सरकारी कामों से फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
कुछ कठोर फैसले आज आपको लेने पड़ सकते हैं। परीक्षा परिणाम ठीक ना आने से विद्यार्थियों का मन उदास रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। जीवन साथी से हर तरह की खुशी प्राप्त होगी। आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी समारोह में हिस्सा लेने और समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी के लिए समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ देने वाली स्थितियां बन रही हैं। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। 
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
सेहत के लिहाज से आपके लिए समय ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार वालों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। कोई शुभ प्रसंग परिवार में हो सकता है। बिजनेस को लेकर मन में विचार आ सकते हैं। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। कोई निकट परिजन आप के हाल-चाल जानने घर आ सकता है, इसे देखकर आप का मन खुश होगा। भविष्य की नई योजनाएं इस समय आप बना सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरी कर सकते हैं। 
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दाम्पत्य में कोई अच्छा प्रसंग घट सकता है। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अटका धन मिल सकता है। कोई पुरानी डील जो पहले से पेंडिंग हो, वो पूरी हो सकती है। ये समय हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। 
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। यात्राएं शुभ होंगी एवं शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं नए घर-संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा एवं चंद्र आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाकर रखेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जूते-चप्पल का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। मित्रों से मुलाकात होगी एवं कोई नई योजना पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- शनिदेव से जुड़ी चीजों का दान करें जैसे तेल, काला दिन, जूते-चप्पल।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मधुर रहेंगे। पत्नी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट में काम मिल सकता है। स्थानांतरण की चर्चा भी हो सकती है। व्यापार में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मनचाहे सौदे या कांट्रेक्ट आपको मिल सकते हैं। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। आवक अच्छी बनी रहेगी एवं ऋण संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। जमीन खरीदने की योजना बनेगी। 
उपाय- सुहागिन स्त्री को लाल साड़ी भेंट करें।