सार
आज (19 अप्रैल, मंगलवार) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन अंगारक चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय विशाख नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को विशाखा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।
उज्जैन. मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक प्रसन्न दिखेंगे, उनका कोई लम्बे समय से अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। दिन शुभफलदायी रहेगा। आज निश्चय ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, साथ ही खर्च में वृद्धि भी दिखेगी।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यापार से जुड़े जो मामले काफी समय से रूके पड़े हैं वो आज पूरे हो सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को पैसों से जुड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आ सकता है। बिजनेस और नौकरी में में अधिकारियों व बुजुर्गों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार देखेंगे और मानसिक व भौतिक सुखों में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। आज कोई भी बड़ी डील करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर निर्भरता बनी बनी रहेगी। कामकाज सावधानी से निपटाएं, परिवारजनों के साथ आपके रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो सकते हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
घर-परिवार और नौकरी में आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बन सकता हैं। लेकिन आप सभी काम आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके किसी काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते है। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।
उपाय- अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आप कुछ अनचाही जटिलताओं में फंसे रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। कुछ बाहरी मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान कालभैरव की पूजा करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके आर्थिक मामले सुदृढ़ रहेंगे, आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी काफी समय से करते आ रहे हैं। आज आपको कोई मानसिक तनाव हो सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
नौकरी और बिजनेस में अस्थिरता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें। मन में पॉजिटिबिटी बनाये रखना अनिवार्य है। आज किसी प्रकार का भय एवं असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने आर्थिक हित साधने में सफल रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका दिन अनुकूल रहेगा। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सभी सहयोग करेंगे। कामकाज के अवसर बढ़ेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रूके हुए कार्यों के सम्पन्न होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में सावधानी से काम करें। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे कोई कुछ कहे, उस पर भरोसा ना करें।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराना पारिवारिक विवाद खत्म होने के योग भी आज बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता भी दूर होगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा और पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।
उपाय- मंदिर में तेल का दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नहीं तो बाद में पैसों की तंगी हो सकती है। अकारण किसी चिंता के कारण मन परेशान हो सकता है। आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें, दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा।
उपाय- श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।