सार

आज (18 अप्रैल, सोमवार) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07:30 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे है।
 

उज्जैन. सोमवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
साहस पराक्रम में आज के दिन वृद्धि होगी। कारोबारियों को अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। गले और पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज इस राशि के लोग गतिशील रहेंगे। पूर्व निश्चित यात्रा के योग हैं। अनावश्यक विचारों की अधिकता रहेगी। आर्थिक पक्ष के लिए भी आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन की कई समस्याओं को आप हल कर सकते हैं। दिन शुभफल दायी रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा, जिम्मेदारियों में बदलाव के योग हैं। किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है। आज के दिन आपकी कल्पनाशक्ति अधिक रहेगी, जिससे कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज के दिन आपकी आय में वृद्धि रहेगी या कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपके मन की नकारात्मक दूर होगी। हालांकि इस राशि के लोगों को जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन नहीं लेना चाहिए।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन किसी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें।
उपाय- प्याऊ में मटकों का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में माहौल आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है इसलिए संभलकर रहें। हालांकि इस राशि के कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ भी मिलेगा। अपने एवं पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कोई नया कार्य प्रारम्भ करने से पहले पूर्ण सोच विचार करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन तुला राशि के कई लोगों का भाग्य अच्छा साथ देगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कुछ लोगों के परिवार में आज के दिन शुभ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिकता व स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा, नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
उपाय- कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में किसी असाध्य काम को पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। माता-पिता का स्नेहाशीष प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में भी आज के दिन सुधार देखने को मिल सकता है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापार में लाभ कमाने का मौका इस राशि के कारोबारियों को मिल सकता है। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। कोई विशेष कर्ज न लें अन्यथा परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें। कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है।
उपाय- पीपल की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अपनी नकारात्मकता से सावधान रहें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचें। कोई नया फैसला लेने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य लें। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ेगें। दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- शनिदेव की आरती करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें। आज आपका दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन मानसिक संतोष की कमी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। कुछ पाने के चक्कर में कुछ खो सकते हैं अतः सावधान रहें। भौतिक प्रयोजन सफल रहेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा। दिन के अंत तक कोई विशेष प्रस्ताव मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।