सार

आज (17 मई, मंगलवार) को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का योग बन रहा है। इस दिन नारद जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो 12.34 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. मंगलवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को मंगल ग्रह राशि बदलकर कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह स्थित है। इस दिन सूर्य वृषभ और बुध वृषभ राशि में (वक्री अस्त), मंगल और शनि कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। जॉब के लिए समय मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बरकरार रहेगा। विदेश में जॉब करने के इच्छुक लोगों को कागजी कार्यवाही में कुछ समस्या आ सकती है। व्यापार के लिए समय ठीक ही रहेगा। सेहत के लिए समस्या वाला समय है। 
उपाय- शिवजी को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आंखों की परेशानियों को गंभीरता से लेना होगा। आज अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप बहुत रिलेक्स रहेंगे। आपके जरूरी काम बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विरोधी कोशिश करने के बाद भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। परिवार में भी आप खास भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय बहुत उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लालची प्रवृत्ति के कारण कुछ कामों में निराशा हो सकती है। हालांकि लोग फिर आपसे ईर्ष्या करेंगे।  
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का समाधान होगा और पुराने विवादों का अंत हो सकता है। जॉब के लिए समय मिलाजुला है। आय मध्यम रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। समय अनुकूल है। कोई बड़ी डील होने से आपको काफी उत्साह और आनंद मिलेगा।
उपाय- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
खानपान को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। पेट की गड़बड़ी या उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। अटके हुए कामों में गति आ सकती है। संतान पक्ष से भी खुशियों के समाचार सुनने को मिलेंगे। गुप्त साधनों से आय की प्राप्ति हो सकती है। 
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
भावनात्मक संबंध पहले से मजबूत होंगे। किसी दूसरे के विवाद में आपका नाम आ सकता है, इस वजह से आपको अपमान का सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु इसका फायदा उठाएंगे। आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है। 
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
किसी खास व्यक्ति से मिलकर आपका मन हल्का हो जाएगा। वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। वादे टूट सकते हैं और साथी से धोखा मिल सकता है। जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। 
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दबाव के कारण काम की गति धीमी रहेगी। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण सौदों को थोड़ा टालने का समय है। काम की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। घुटनों का दर्द बढ़ेगा और तबीयत थोड़ी नासाज रह सकती है। 
उपाय- पितृ देवताओं को जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रूके हुए सरकारी काम एक बार फिर गति पकड़ेंगे। इस समय आपको धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। 
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जीवनसाथी का व्यवहार संयमित रह सकता है। आपको साथी से सहयोग मिलेगा। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रह सकती हैं। काम का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कोई गुप्त योजना या काम सबको पता चल सकता है। 
उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापार में प्रतिस्पर्धियों को आपकी पूरी रणनीति समझ आएगी या पता चल सकती है। सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। खानपान में विशेष सावधानी रखें। सामाजिक जीवन में लोगों का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करने में ही भलाई रहेगी, इसलिए ठंडे दिमाग का उपयोग करें। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप दोगुने जोश से अपने काम को अंजाम देंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय परेशानी वाला रहेगा। 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।