सार
आज (17 अप्रैल, रविवार) से हिंदू पंचांग का दूसरा महीना वैशाख शुरू होगा। इस दिन वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। रविवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08:05 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा।
उज्जैन. रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे है। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
उपाय- शनिदेव की आरती करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। बनते कार्यों में बाधा संभव है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
उपाय- नागमंदिर में जाकर पूजा करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा हो सकती है।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी चलाते समय लापरवाही न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी विशेष कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है। धैर्य रखें।
उपाय- अनाथालय में जरूरी चीजों का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
इस राशि वाले लोगों को आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी प्रकार की बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। धनार्जन होगा।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आप ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहें। थकान व कमजोरी रह सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगें। धन प्राप्ति हो सकती हैं। कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी रखें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। शत्रुभय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई योजना बनेगी।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको शारीरिक कष्ट तथा मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। सभी प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग रहेगा।घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। कठिनाई सहन करने की शक्ति मिलेगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्थिति मन के अनुकूल बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह का वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति सरलता से होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालें। धैर्य रखें।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।