सार

आज (16 मई, सोमवार) वैशाख मास की पूर्णिमा सुबह लगभग 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी जो रात अंत तक रहेगी। सोमवार को सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा जो दोपहर 01.18 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
 

उज्जैन. सोमवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य इस दिन वृषभ राशि में, बुध वृषभ राशि में (वक्री अस्त), मंगल और शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में रहेगा। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी भी तरह की कोई लापरवाही स्वास्थ्य को लेकर ना बरतें। दवाइयों का सेवन नियमित रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। कार्य समय पर हो जाएंगे। 
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
धन में कमी के साथ, व्यवहार उग्र हो सकता है। नए काम मिलेंगे एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर आएंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। संतान को सफलता मिल सकती है। 
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट या मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
भाइयों का व्यवहार आपके फेवर में रहेगा। कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बहुत रहेंगी। आप विशेष भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए किसी बहस में ना पड़ें। 
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
जॉब में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में आपको बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई महात्वाकांक्षी योजना पर आप काम शुरू कर पाएंगे।
उपाय- कालभैरव भगवान को शराब का भोग लगाएं। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज धन लाभ अच्छा रहेगा। समस्याओं का निदान होगा। सहयोग सब ओर से मिलेगा। लोग परेशान करेंगे। झगड़ा करने से बचें। मित्रों से सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। निवेश से बचें एवं खर्चे पर भी नियंत्रण रखें। ग्रहों का सपोर्ट नहीं मिलने से परिस्थितियां बिगड़ेंगी। 
उपाय- सूर्यदेव की उपासना करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
किसी से अपेक्षा रखनी बेकार होगी। आय बराबर बनी रहेगी। मित्रों से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल पाएगा जो आपको निराश करेगा। दाम्पत्य के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम और तालमेल बेहतरीन रहेगा। कोई समस्या संतान को लेकर आ सकती है। 
उपाय- पत्नी के लिए कुछ उपहार लेकर आएं।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
जॉब में खूब मेहनत करेंगे लेकिन उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपको हर ओर से सहयोग मिलेगा और आय के साधन भी मिलते रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। पेट की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके लिए समय थोड़ा कलहकारी रहेगा। बच्चों के कारण कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय आपके रूके हुए मामले गति पकड़ेंगे। घरेलू मामलों में भी आप निश्चिंत हो जाएंगे। खर्च अधिक होने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। 
उपाय- शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप धार्मिक गतिविधियों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बदलते मौसम के कारण परेशानी का अनुभव करेंगे। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या भी हो सकती है। दाम्पत्य के लिए समय मिलाजुला है। 
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी बात को लेकर जीवनसाथी का विरोध सहन करना पड़ सकता है। जॉब में सहकर्मियों और अधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्य स्थल का माहौल थोड़ा तनाव पूर्ण रह सकता है। व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बाजार की प्रतिस्पर्धा आपको परेशान कर सकती है। सेहत के लिए कोई विशेष संकेत नहीं हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। इस समय आप भूमि, वाहन आदि खरीद सकते हैं। भविष्य के लिए नए बिजनेस की योजना भी बना सकते हैं। 
उपाय- जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहेंगे, जिसका नुकसान आपको निकट भविष्य में हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। बिजनेस में थोड़ी-बहुत परेशानी आ सकती है, लेकिन चिंता करने की बात नहीं है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।